विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 31 अक्टूबर 2020: महीने का आखिरी दिन रहेगा इन राशि वालों पर भारी

Horoscope Today 31 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने घर परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ स्वयं को खुशहाल महसूस करेंगे। आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा का समावेश होगा जिससे आप स्वयं तरोताजा व स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। कारोबार में भी आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। आपके अटके हुए कार्य भी बन सकते हैं। आज पदोन्नति होने के भी आसार हैं। व्यापारिक तौर पर आप तरक्की करेगें। भाग्य पक्ष का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि सरकारी योजनाओं से जुड़े कोई कार्य अटक रहे हो या फिर समस्याएं आ रही थी, तो उन सभी समस्याओं का समाधान निकल सकता है और आपको लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है, सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अतः स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ख्याल रखें तभी आप सुखों का भोग कर पाएंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके रिश्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज बेहतरीन लम्हे प्राप्त होंगे, आप दोनों एक-दूसरे के साथ खुश नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि

आज आप यात्राओं के संबंध में योजनाएं बनाएंगे, कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। हालांकि कोशिश करें कि आज के दिन यात्राओं को टाल ही दिया जाए तो बेहतर है। अगर कार्य अति आवश्यक ना हो तो यात्राओं पर ना ही जाए, इससे आपके स्वास्थ्य प्रभावित हो जाने के आसार हैं। यात्राओं के कारण आपकी सेहत की स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। हालांकि आपका आज का दिन सामान्यतया ठीक-ठाक ही बीतने वाला है। आज आप किसी अचल संपत्ति की खरीदारी हेतु विचार कर सकते हैं। कारोबार में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी, आपके द्वारा किए गए प्रयास के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं। घर परिवार के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे, उनकी सेहत में गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सुखद रहेगा, वहीं गृहस्थ जीवन व्यतीत करने जातकों का भी दिन खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप पैतृक संपत्ति के विस्तार उपयोग हेतु विचार करेंगे, साथ ही उसका बेहतरीन तरीके से उपयोग करने के लिए नीतियां निर्धारित करेंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज मेहनत करने के बाद ही बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति हो पायेगी। इसलिए आप अपनी ओर से प्रयास करते रहे और खूब मेहनत करें। आज आपके अंदर एक अलग ही जुनून देखने को मिलेगा, आप कुछ नया, रचनात्मक व बेहतर करने हेतु इच्छुक नजर आएंगे। आज आपको आपके मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति आज बेहतर रहेगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सामान्यतया बढ़िया रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक के रिश्ते और भी अधिक प्रगाढ़ होंगे। कारोबार में आपको मेहनत के बाद ही परिणाम प्राप्त होगी, इसके अतिरिक्त आपको अपने विरोधियों से भी सावधान रहने की जरूरत है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...