विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 3 जनवरी 2021: रविवार का दिन रहेगा इनके लिए थोड़ा परेशानियों भरा

Horoscope Today 3 January 2021 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिस्थितियां उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाली हैं। हालांकि एक विशेषता आज के दिन में अवश्य ही होगी कि आज आप के लगभग सभी अटके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। जिन कार्यों को पूर्ण करने हेतु आप लंबे समय से प्रयासरत थे और वे कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहे थे, उन सभी कार्यों के आज सफल होने के आसार हैं। आज के दिन आपको कोई विशेष लाभ भी प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के अतिरिक्त आपके आमदनी के कई नए बाहरी स्रोत भी खुल सकते हैं। सेहत के स्तर पर दिन अच्छा रहने वाला है। आप स्वयं को आत्मिक तौर पर भी मजबूत महसूस करेंगे और अपनी बौद्धिकता व व्यवहार से अपने आसपास के जनों को प्रसन्न रखने का प्रयत्न करेंगे। हालांकि घर परिवार का वातावरण बहुत बेहतर नहीं रहने वाला है। इसके अतिरिक्त प्रेम जीवन व्यतीत करने वालों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके समक्ष किसी ना किसी बात को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारियां को अपने ऊपर लेने से बचने का प्रयत्न करें। आप अपने ऊपर आने वाली नई जिम्मेदारियों को पूर्ण कर पाने में स्वयं को आज सक्षम महसूस कर सकते हैं। आपके शारीरिक हालात आपका साथ नहीं निभाएंगे। सेहत के दृष्टिकोण से दिन बिल्कुल ठीक नहीं है। आपके ऊपर मौसमी प्रभाव भी हावी हो सकता है, सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त आपके मानसिक तनाव भी बढ़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके मन में धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन संभवत तनावपूर्ण रहेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने फिरने को लेकर योजना बना सकते हैं जिससे आपका दिन काफी खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपके सेहत की दृष्टि से भी दिन ठीक नहीं है, आप स्वयं को शारीरिक तौर पर काफी कमजोर व अस्वस्थ महसूस करेंगे, वहीं दूसरी तरफ आप स्वयं को मानसिक तौर पर भी कमजोर महसूस करेंगे। आज आपके अंदर आत्मविश्वास व जोश की कमी स्पष्ट दिखेगी। आज आपको विरोधियों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है, वे आपको नुकसान पहुंचाने हेतु हर हद तक जाने को प्रयासरत रहेंगे। आज आपके व्यय में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको अपने आर्थिक पहलुओं पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। थोड़ा सावधानी बरतते हुए कार्य करें। कारोबार को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपको आपकी मनो अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आप मन लगाकर अपने कार्यों को करने का प्रयास भी करेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा आदि हेतु जा सकते हैं जो आपके मन को शांति व संतुष्टि प्रदान करेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज सोच समझकर कार्य करने की आवश्यकता है। यदि आप कोई भी निर्णय लेने जा रहे हैं तो सोच समझकर ही निर्णय लें और समझदारी भी प्रदर्शित करें। किसी अन्य के ऊपर अपने विचार थोपने के बजाय उनकी राय को समझ व परखकर आवश्यक सुझाव व विचार ही दर्शाएं अन्यथा आप स्वयं को ठगा हुआ सा और अपमानित महसूस करेंगे जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे। आज आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है जो आपके मन को उदास कर देगी। आज आप अपने स्वास्थ्य का भी अधिक से अधिक खयाल रखें, सेहत को लेकर दिन कुछ ठीक नहीं है । घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में भी गिरावट आ सकती है। मौसमी प्रभाव उन पर भी अपना असर दिखाएगा। सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसे हालत होने के आसार हैं।