विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 27 अक्टूबर 2020: इन 6 राशि वालों के लिए रहेगा दिन मंगलमय

Horoscope Today 27 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने रिश्ते को लेकर थोड़े गंभीर नजर आएंगे। आपके मन में किसी तत्व को लेकर उदासीन व दुख की भावना बनी रहेगी। आज आपको आपके प्रियजन का बर्ताव पसंद नहीं आएगा, आप उसे दिल से लगा बैठेंगे और दुखी रहेंगे। आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है और अपनी ओर से समझदारी की भावना दर्शाने की भी जरूरत है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में किसी अन्य का हस्तक्षेप हो सकता है जो आपके रिश्ते को बुरी तरह प्रभावित कर देगा। कारोबारी तौर पर स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, आप अपने कार्य में परिवर्तन के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक व्यतीत होने वाला है। आज आपका काफी समय घर परिवार के तथ्यों में व्यतीत होगा। आप अपने जीवन व पारिवारिक तथ्यों के संबंध में विचार करेंगें। दिन पारिवारिक गतिविधियों में व्यतीत करेंगे। घर परिवार का माहौल थोड़ा चिंताजनक रहेगा, पारिवारिक जीवन की स्थिति को लेकर काफी दुखी नजर आएंगे किंतु आप अपने प्रयासों की वजह से घर के माहौल को खुशहाल बनाने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप अपने पारिवारिक जनों के लिए कोई सुंदर उपहार भी खरीद सकते हैं जिससे आपका दिन थोड़ा बहुत खर्च बना रहने वाला है। आज आमदनी में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर रहेगी। घर में शाम ढलते-ढलते कोई शुभ कार्यक्रम आयोजित होगा जिससे पारिवारिक माहौल बेहतर हो जाएगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के रिश्ते में भी खुशहाली देखने को मिलेगी।

धनु राशि

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। भाग्य के बदौलत आपके कई कार्य बन जाएंगे। संतान की ओर से भी सुख की प्राप्ति होगी जिससे मन खुश रहेगा। कारोबार में आप सफलता की प्राप्ति करेंगें। आपके द्वारा किए गए सभी कार्य संपन्न होते चले जाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से आपके उच्च अधिकारी आपके पदोन्नति व वेतन वृद्धि के संबंध में विचार कर सकते हैं। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ अमूलभूत परिवर्तन भी लाएंगे जो आपके लिए दीर्घकालिक समय में लाभकारी साबित होगा। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े मसलों के लिए भी आज का दिन लाभदायक ही रहने वाला है। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...