विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 27 नवंबर 2020: इन राशियों पर होगी धन की वर्षा

Horoscope Today 27 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 27 नवंबर 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 27 नवंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

आपका आज का दिन मध्यम सा बना रहने वाला है। आपके कार्य प्रगति तो करेंगे किंतु कई अड़चनें भी आएंगी। हालांकि उन्नति होने के भी आसार हैं। आज आप धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अग्रसर हो सकते हैं, किसी धार्मिक समारोह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ जातक अपने नए प्रेम संबंध बना सकते हैं अथवा आपके समक्ष प्रेम प्रस्ताव आ सकते हैं। दाम्पत्य  जीवन में आज आपको संयम बरतकर अपने आपको नियंत्रित रखने की आवश्यकता है, आपके जीवनसाथी के बर्ताव की वजह से आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। घर परिवार का वातावरण खुशियां से भरा पूरा रहने वाला है। आज आपको पेट से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। आपके संतान के स्वास्थ्य की स्थिति भी बिगड़ सकती है, संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि अधिक चिंतित ना हो, ये सब जल्दी सामान्य हो जाएंगे। आंखों में किसी प्रकार के जलन, दर्द आदि के होने के भी आसार हैं।

वृषभ राशि

आर्थिक मसलों पर आपको अधिक नजर बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको आर्थिक तथ्यों से जुड़े अनेकों चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिसके लिए आप स्वयं को तैयार रखें। आज आप नये-नये तथ्यों को जानने हेतु काफी उत्सुक व इच्छुक नजर आएंगे। वहीं आज आप किसी अन्य की मदद कर सकते हैं। आप अपने महत्वपूर्ण निर्णय की वजह से दूसरों की सहायता कर सकते हैं। आपकी बौद्धिकता दूसरों के लिए हितकारी साबित होगी। आज आप अपने पुराने नुकसान की पूर्ति हेतु भी प्रयासरत नजर आएंगे। कारोबार में आपको आपके सहयोगी यों सहकर्मियों आदि का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन को खुश करने हेतु काफी प्रयासरत नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में आज आपके जीवनसाथी भी आपको खुश करने हेतु प्रयत्न करेंगे किंतु आप उनके साथ अपनी ओर से बेहतरीन बर्ताव ना रख पाएंगे। आपका दिन काफी भागदौड़ से भरा रहने वाला है जिस वजह से आप स्वयं को काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप सामाजिक अथवा राजनीतिक तौर पर मान-सम्मान की प्राप्ति कर सकते हैं। आपकी सामाजिक व राजनीतिक बौद्धिकता आप की छवि को बेहतर बनाने का कार्य करेगी। आज आपको अपने कारोबार को लेकर कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुछ जातकों के विदेश यात्रा की भी योग बन रहे हैं। आपको अपने भाग्य से अधिक अपने कर्मों पर भरोसा करने की आवश्यकता है, तभी आप बेहतर कर पाएंगे। कर्मों में प्रगाढ़ता लाइये, कर्मों में ऐसे सुधार लाएं जिस वजह से आप अपने भाग्य को भी बेहतर कर पाएंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। स्वयं को शांत रखने का प्रयत्न करें। आज आप अपने घर के साज-सज्जा आदि से जुड़े तथ्यों पर अपना धन व्यय कर सकते हैं। घर परिवार की ओर से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक के जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी। आज आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके स्वास्थ्य के हालात बेहतर बनेंगे।

कर्क राशि

आज आपका मन थोड़ा उदास उदास सा रहेगा, आपके मन में दुख और असंतोष की भावनाएं जागृत हो सकती हैं। घर परिवार का वातावरण भी कुछ ठीक नहीं रहेगा जिस वजह से आपका मन और भी अधिक खिन्न रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के मध्य नाराजगी बनी रहेगी, किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपको ऐसे में समझदारी प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। आज स्वयं को गलत प्रवृत्तियों से दूर रखने का प्रयास करें, नकारात्मक विचार आपको आकर्षित कर सकते हैं। आज आपके आर्थिक पहलुओं को लेकर दिन खर्चीला साबित हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आपके संबंध बेहतर होंगे और रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। आपके स्वास्थ्य को लेकर दिन कुछ ठीक नहीं है, सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, आंखों से संबंधित समस्या के उत्पन्न होने के आसार हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...