विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 25 अक्टूबर 2020: दशहरा के दिन इन लोगो का चमकेगा भाग्य

Horoscope Today 25 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के पुरानी परेशानियों के समाधान मिल जाने के आसार नजर आ रहे है जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे और खुलकर जिएंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आप आज बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगे। आज आपको भाग्य का भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा, भाग्य की बदौलत से भी आपके कई अटके कार्यों के बनने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप अपना काफी समय घर परिवार के जनों के साथ बिताएंगे, पारिवारिक जनों के साथ कहीं घूमने-फिरने आदि हेतु भी जा सकते हैं जिस वजह से पारिवारिक जनों का भी मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों व पारिवारिक जनों की इच्छाओं की पूर्ति हेतु तत्पर नजर आएंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवनसाथी उनके लिए कुछ विशेष कर सकते हैं, संभवत आज आप शाम तक कहीं घूमने फिरने जाने की योजनाएं भी निर्धारित करें। मित्रों के साथ आज आपको समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सामान्यता ठीक-ठाक बितने वाला है।

कुंभ राशि

आपके स्वास्थ्य की स्थिति के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप के फंसे हुए पैसे भी आज आपको वापस मिल सकते हैं। घर परिवार का माहौल खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। पारिवारिक जन आपके सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे जो आपको आंतरिक तौर पर प्रसन्नता प्रदान करेगा। संतान की ओर से भी आपको सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कार्यक्षेत्र में दिन बढ़िया बीतने वाला है किंतु  चुनौतीपूर्ण स्थिति भी आएँगी जिससे आपको डटकर सामना करने की आवश्यकता है। अधिक भयभीत ना हो, आप हर परिस्थितियों का आसानी से हल निकाल सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशहाल बना रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी बढ़िया रहने वाला है। आप भविष्य से जुड़े योजनाओं का निर्धारण करेंगे।

मीन राशि

आज आप स्वयं को काफी जोश व उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे।आपका मन खुशहाल रहेगा। आप अपने कार्यों को लेकर काफी तत्पर व जागरूक नजर आएंगे, आप अपने सभी कार्य को स्वयं ही पूर्ण करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपका दिन प्यार से भरा रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन उतार चढ़ाव से युक्त हो सकता है, आज आप अपने प्रियजन से किसी तथ्य को लेकर नाराज हो सकते हैं, किंतु शाम ढलते-ढलते आपको आपके प्रियजन मना भी लेंगे। आज आपका आपके मित्रों का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है किंतु आपके मित्र आपके सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ कुछ अच्छा आपसे मांग भी कर सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति बढ़िया रहने वाली है जिस वजह से आपका मन भी काफी सकारात्मक और सक्रिय बना रहेगा।