विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

23 जनवरी 2021 राशिफल, शनिदेव रहेंगे इन राशियों से प्रसन्न

Horoscope Today 23 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार आदि को लेकर कुछ ठीक नहीं रहेगा, उतार-चढ़ाव की स्थिति बरकरार रहेगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में समझदारी से आगे बढ़ने की आवश्यकता है, सोच समझ कर ही बोले व कदम उठाये। सहकर्मियों से अच्छे रिश्ते बना कर रखने की चेष्टा करे।

आज आपका मन काफी परेशान व चिंतित रहेगा। आप अपने मन की शांति हेतु धार्मिक क्रियाकलाप में अपनी रुचि जता सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों के तथ्यों को भी महत्व दें, उनके भी राय विचार लाभकारी हो सकते है। हालांकि घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत की स्थिति डांवाडोल बन सकती है, अतः उनका ख्याल रखें। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी अपना काफी धन खर्च करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के घर परिवार का वातावरण सुखद एवं शांतिपूर्ण रहेगा। आपका मन आज खुश रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपना पूर्ण समर्पण दर्शाएंगे। आप जोश, उत्साह व ऊर्जा के साथ कार्य को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते में नयापन देखने को मिलेगा जो संभवत पूर्ण रूप में सकारात्मक होगा। यह आपके रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगा और आपके रिश्ते को बेहद ही खूबसूरत भी बनाएगा।

आज आपको आर्थिक मसलों को लेकर निवेश करने हेतु प्रयास करने चाहिए, निवेश हेतु दिन आपका दिन लाभकारी रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों व वरिष्ठ विशेषज्ञ की मदद की वजह से आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका दिन काफी अनुकूल सा बना रहेगा। आप विशिष्ट उन्नति और तरक्की की प्राप्ति करेंगे।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों हेतु आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी पेशा के जातकों के उत्तरदायित्व में आज बढ़ोतरी हो सकती है। आपके ऊपर नई-नई जिम्मेदारियां डाली जा सकती है।

आज आपको किसी विशिष्ट जन या फिर गणमान्य से मुलाकात का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आपके मान सम्मान में भी सामाजिक तौर पर बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर दिन आपका बढ़िया गुजरने वाला है, जिससे मन खुश रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा, घर परिवार की परिस्थितियां आपके मन को चिंतित करेंगी। आपका मन काफी दुखी रहेगा। आपके पिताजी आपसे सहयोग की अपेक्षा रख रहे है किंतु आप अपनी तरफ से उनके सहयोग हेतु स्वयं को निरर्थक महसूस करेंगे।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आज आपके संबंध की स्थिति के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष को लेकर दिन खर्चीला रहेगा, आज आपको अपना धन व्यर्थ करने से बचने का प्रयत्न करें अन्यथा आपके आर्थिक हालात बुरी तरह प्रभावित हो जाएंगे।

आज आपको किसी मांगलिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। घर परिवार का वातावरण सामान्य तौर पर ठीक-ठाक रहने वाला है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...