विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

23 जनवरी 2021 राशिफल, शनिदेव रहेंगे इन राशियों से प्रसन्न

Horoscope Today 23 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 23 जनवरी 2021, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 23 जनवरी 2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारत्मक व बेहतर बना रहेगा। आपका मन आज धार्मिक क्रियाकलापों एवं गतिविधियों की ओर आकर्षित रहने वाला है।

आज आप सामाजिक क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाएंगे। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन के तनाव को कम करेगा। आज आपके कई भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्याओं व वाद-विवादों के समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन चिंतायुक्त रहेगा।

आर्थिक मसलों को लेकर आपको सोच समझ कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है, आपके समक्ष कई चुनौतीपूर्ण स्थिति आएंगी। आज अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें, अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही  शुभकारी एवं अनुकूल बना रहेगा। आप कार्य क्षेत्र हेतु आपके प्रयास सकारात्मक परिणामदाई  परिलक्षित होंगे। कुछ अधिक महत्वपूर्ण कार्यों के भी सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके कार्य की सभी प्रशंसा करेंगे।

दिन आपका काफी अच्छा गुजरेगा। घर परिवार के जनों के साथ आपको समय व्यतीत करने का भी बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जनों में से छोटे दिन में किसी की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

हालांकि पिताजी के स्वास्थ्य की स्तिथि कुछ ठीक नहीं रहेगी, अतः उनका अधिक से अधिक ध्यान रखें। आज आपको आपके स्वजनों की ओर से प्राप्त मदद से कोई बड़ा कार्य संपन्न हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी आनंदित व जोश और उत्साह से भरा रहेगा। आज आपके अंदर कार्यों को लेकर एक अलग ही जोश और उमंग बरकरार रहेगा। आप आज सभी कार्य को आत्मविश्वास के साथ पूर्ण करेंगे।

वहीं घर परिवार के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपको अधिक ध्यान देना होगा, तभी आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। जल्दबाजी में अपने लिए स्वयं ही मुसीबत खड़ी कर लेगे, अतः इस बात का भी ध्यान रखें।

अचल संपत्ति आदि को लेकर आपको सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज अपने खर्च पर भी काबू रखें। आपकी फिजूलखर्ची आपके लिए समस्या बनकर उभर सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको आपके मनोइच्छित अनुकूल परिणाम की प्राप्ति कर होगी। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद एवं खुशहाल बना रहेगा, आपको जीवनसाथी की ओर से विशेष महत्व व लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आप अपनी बौद्धिकता व चतुराई के बलबूते पर कोई विशेष लाभ हासिल कर सकते हैं जो आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य चुटकियों में सुलझ जाएंगे जो कि आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। आज आपको अपने घर के बड़े-बुजुर्गों का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। उनके सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...