विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 21 अक्टूबर 2020: इन लोगो पर बना रहेगा स्कंदमाता का स्नेह

Horoscope Today 21 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के क्रियाकलाप व गतिविधियों में दूरदर्शिता की भावना देखने को मिलेगी। आज आप अपने पारिवारिक मामलों को बेहतर कर परिस्थितियों को सुधारने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप अपने भाई-बहनों के मध्य के मसलों को सुलझाने हेतु प्रयासरत रहेंगे, आपके प्रयासों की वजह से उनके जीवन में खुशहाली व शांति भी आएगी जिससे आपके रिश्ते भी बेहतर होंगे। आज आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी व रौनक देखने को मिलेगी, आज आपके प्रियजन आपसे मिलने हेतु काफी हठ व जिद्दीपन वाला रवैया अपना सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा पुराने वाला है। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको सहयोग की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आपके मन में कोई तथ्य उमड़ घुमड़ कर रहा होगा, आप दूसरों को अपनी बातों को समझा पाने में स्वयं को असमर्थ महसूस करेंगे। कोशिश करें कि मन को शांत रखकर पहले तथ्यों को स्वयं परख व समझ ले, उसके बाद दूसरों के समक्ष क्रम से प्रकट करें, तभी आप स्वयं अपनी परेशानी को सुलझाने में भी समर्थ हो पाएंगे, साथ ही दूसरों को अपनी समस्याओं को बताने में भी सफल हो पाएंगे। घर परिवार का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक स्थिति आज उतार-चढ़ाव संयुक्त बनी रहेगी, ऐसी स्थितियों को देखते हुए आपको अग्रसर हो कर परिस्थितियों को बेहतर बनाने हेतु प्रयासरत करना चाहिए। आज के दिन आपको आलस्य करना अथवा कार्य से जी चुराना महंगा पड़ सकता है। कोशिश करें आप अपना ध्यान कार्यक्षेत्र पर बनाए रखें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन के बर्ताव को लेकर चिंतित नज़र आएंगे, उनके क्रोध को सहन नहीं कर पाएंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन आनंद से भरा रहने वाला है।

धनु राशि

आज आप किसी तथ्य को लेकर काफी विचार शील मुद्रा में रहेंगे, आपके मन में कुछ ना कुछ चल रहा होगा जिसको लेकर आप काफी गंभीर नजर आएंगे। आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अग्रसर होगा, पूजा-पाठ आदि में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आध्यात्मिक तथ्यों को भी लेकर आपके मन में कुछ विचार पनप सकते हैं। आमदनी की स्थिति बढ़िया बनी रहेगी, आप के लाभ होने के भी आसार हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य के संवर्धन हेतु अपना धन व्यय कर सकते हैं। कारोबार में आपका आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण व्यतीत होने वाला है। आज आप अपने उच्च अधिकारियों अथवा वरिष्ठ कर्मचारियों से किसी खास प्रोजेक्ट पर चर्चा कर सकते हैं जिससे अपने उच्च अधिकारियों के तथ्यों को परख पाने में सफल हो पाएंगे। आज आपके मन में देश के प्रति राष्ट्रभक्ति की भावनाएं उभर सकती हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...