विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 21 अक्टूबर 2020: इन लोगो पर बना रहेगा स्कंदमाता का स्नेह

Horoscope Today 21 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

कर्क राशि

आज पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। आज आप काफी विचारशील मुद्रा में नजर आएंगे। कोशिश करें कि अधिक तनाव अपने ऊपर ना लें, इसका आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य तौर पर काफी अच्छा बीतने वाला है, हालांकि आज आप दोनों के मध्य थोड़ा आलस्य से भरा स्वभाव देखने को मिल सकता है। आज आप अपना कार्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर पाने में भी स्वयं को असमर्थ महसूस करेंगे, आपका मन उतार-चढ़ाव से युक्त व अशांत सा महसूस होगा। आज आपको स्वादिष्ट भोजन ग्रहण करने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने जीवन साथी से अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं। गृहस्थ माहौल आज खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, पारिवारिक जनों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि

आज आपके अंदर विशिष्ट जोश उत्साह व अदम्य साहस देखने को मिलेगा, आप सभी कार्य को बेहतरीन से बेहतरीन तरीके से समय से पूर्व ही पूर्ण कर लेंगे। शाम में आप अपना समय अपने व अपने जीवन हेतु निकालेंगे और अपने जीवन के लिए कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को निर्धारित करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ भी समय व्यतीत करेंगे और हंसी ठिठोली कर खुशियों से भरे लम्हे व्यतीत करेंगे। आज आपके भाई-बहन आपके कार्य में अपनी दिलचस्पी दिखाएंगे, वहीं आप भी उनके सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे। आज आप अपने कुछ कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह दिखेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आज आपको आपके प्रियजन की ओर से कोई सुंदर उपहार प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि

आज आपका पूरा पूरा ध्यान अपने पारिवारिक जीवन पर बना रहेगा, पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे और अपने पारिवारिक रिश्ते को भी बेहतर बनाने हेतु हर तरह के प्रयत्न करने को इच्छुक नजर आएंगे। इसके अतिरिक्त आप अपने घर के कुछ हिस्सों में परिवर्तन भी करवा सकते हैं। घर की मरम्मत, रंगाई, पुताई आदि से जुड़ा कार्य भी करवा सकते हैं। आज आप अपने घर परिवार के लिए आवश्यकता से अधिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने आर्थिक मसलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, खर्च पर थोड़ा नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया रहने वाला है, जिस कारन आपका मन भी खुश रहेगा। आज आप स्वयं को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य किसी तथ्य को लेकर बहस बाजी हो सकती हैं, कोशिश करें कि मसलों को संभाल कर रखा जाए। वहीं कार्य क्षेत्र की स्थितियों के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको आपकी मेहनत का परिणाम अवश्य ही प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रियजन के ऊपर भरोसा जताएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...