विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

2 मार्च 2021 राशिफल, इन राशियों के नौकरी-पेशा जातकों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर

Horoscope Today Dainik Rashifal 2 March 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

अविवाहित जातकों के लिए आज का दिन काफी मंगलकारी रहने वाला है, आपके विवाह हेतु प्रस्ताव आ सकते हैं। संभवतः जल्द ही विवाह अथवा सगाई की तिथि भी निर्धारित हो सकती है।

नौकरी-पेशा से सम्बंधित जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबारियों के लिए भी दिन लाभकारी रहने वाला है। आज कारोबारियों के लिए वरिष्ठ व विशेषज्ञों की सलाह खूब काम आएगी। अतः किसी भी कार्य के विस्तार व कार्य में नए कदम उठाने हेतु वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। कारोबार व रोजगार आदि हेतु आपके जो भी प्रयास किए जाएंगे, आज वे सभी सार्थक होते हुए नजर आ रहे हैं।

आज आपके भाई-बहनों के संबंध बेहतर होंगे, आपके मध्य की गलतफहमी हो के दूर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप स्वयं को आत्मिक तौर पर संतुष्ट महसूस करेंगे। आज आपको पिताजी की ओर से कोई विशेष राय प्राप्त हो सकती है जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन वैसे तो काफी अच्छा रहने वाला है, किंतु आज आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां आएंगी जिनसे आपको डटकर सामना करना होगा।

ये भी देखें: मांगलिक दोष दूर करने के सरल उपाय

आज कारोबार व कार्य क्षेत्र में आपके समक्ष विभिन्न प्रकार के व्यवधान उत्पन्न होंगे जिसके पीछे आपके शत्रुओं का हाथ हो सकता है। आपके शत्रु आज काफी सक्रिय नजर आएंगे और वे अपनी गतिविधियों से आपको परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ेंगे। ऐसे स्थान पर आपको काफी सतर्क रहते हुए अपनी चतुराई का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है, तभी आप अपने नुकसान को बचा पाएंगे।

आज घर परिवार के जनों में से किसी सदस्य की सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है जिसको लेकर मन थोड़ा परेशान तथा दिन अधिक भागदौड़ से भरा हो सकता है, अतः सभी सावधानी बरतें।

आर्थिक मसलों को लेकर आपका दिन थोड़ा अधिक खर्चीला रहेगा, किंतु इससे आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आज का दिन आपका लाभकारी रहेगा जिससे स्थिति संतुलित बनी रहेगी। आज महिला जातक व महिला सहकर्मियों के सहयोग की वजह से आपको किसी विशेष लाभ व परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं। आज आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होने के आसार हैं।

तुला राशि

आपका आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। आज आप स्वयं को आत्मिक तौर पर संतुष्ट महसूस करेंगे। आज आपके घर परिवार की समस्याओं का निवारण मिल सकता है। आपके पारिवारिक तौर पर जो भी अटके हुए महत्वपूर्ण कार्य हैं, वे सभी आज पूर्ण हो सकते हैं।

आज आपको कुछ विशिष्ट अथवा श्रेष्ठ जनों से मुलाकात करने व अपनी जान-पहचान बढ़ाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। ऐसा करना आपको स्वयं हेतु सम्मानजनक लगेगा। आज आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं।

यदि आप अचल संपत्ति की खरीदारी हेतु विचार कर रहे हैं, तो सर्वप्रथम कागजात व सभी पहलुओं को पूरी तरह से जांच परख ले। आर्थिक तौर पर आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आप स्वयं को आर्थिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति वास्तव में बेहतर होती भी नजर आएगी। आपका आर्थिक सशक्तिकरण आपको भविष्य हेतु निश्चिंत करेगा। आपका मन भी प्रफुल्लित व संतुष्ट नजर आएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार गुजरने वाला है। आज कारोबार व कार्यक्षेत्र आदि में आपको किसी की सलाह खूब काम आ सकती है। हालांकि आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है, आप अपनी जिम्मेदारियों को महत्व दें और अपने कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित रखें। भटकाव में आकर अपने समय को बर्बाद ना करें।

आज किसी भी व्यक्ति पर आप का आंख मूंद कर भरोसा कर लेना आप के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अतः अपनी जिम्मेदारियों को स्वयं निभाने का प्रयास न करें, और यदि आप किसी अन्य के ऊपर जिम्मेदारियां दे रहे हैं, तो अपने आप को सचेत रखें और उस व्यक्ति पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

आज आप सामाजिक क्रियाकलापों में काफी सक्रिय नजर आएंगे जिसकी सभी लोग सराहना करेंगे, आपके द्वारा सामाजिक कल्याण हेतु उठाए गए कदम को लोग बढ़ावा देंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद एवं प्रेम से पूर्ण वाला है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...