विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

2 फरवरी 2021 राशिफल, इन 5 राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी

Horoscope Today 2 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ऊर्जा व जोश से पूर्ण रहने वाला है। आज आप काफी ऊर्जावान व उत्साहित रहेंगे। आप किसी भी कार्य को लेकर काफी तत्परता दिखाएंगे। आज आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आप नई-नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे और उन पर तुरंत कार्य करने हेतु भी उत्सुक और उत्साहित नजर आएंगे। यह आपके लिए संभवत लाभकारी साबित होगा। किंतु यदि कोई बड़ा मसला हो तो उसमें वरिष्ठ व विशेषज्ञों की सलाह लेना ना भूले अन्यथा क्या पता आपकी योजनाओं की वजह से लेने के देने पड़ जाए।

आज आप अपने रिश्तो की दरारों को समाप्त करने का प्रयास करेंगे। आपके कुछ रिश्तो में, जो लंबे अरसे से खटास आई हुई थी, उसे दूर करने हेतु आज आप अपना काफी समय दे सकते हैं।

आज आपको मित्रों के साथ समय व्यतीत करने, घूमने-फिरने आदि का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज परिवार में से किसी जन से नोकझोंक व बहसबाजी हो सकती हैं। ऐसे स्थान पर चुप्पी बरतना ही बेहतर है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। आज के दिन का बेहतरीन तरीके से उपयोग करेंगे। आपका दिन काफी व्यस्तता पूर्ण होगा। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बलबूते पर कई बेहतरीन लाभ प्राप्त करेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यों का भी क्रियान्वयन करेंगे।

आपका दिन काफी बेहतरीन रहेगा और लाभकारी रहेगा। इस वजह से आपका मन भी खुश रहेगा। आज आप सभी की मदद हेतु तत्पर नजर आएंगे। आपका दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। दूसरों की मदद हेतु आगे आना आपके मान-सम्मान व आपकी छवि को भी बेहतर व सकारात्मक तौर पर प्रस्तुत करेगा। दूसरों की नजर में आप श्रेष्ठ कहलाएंगे।

आज आपकी कुछ पुरानी समस्याओं का समाधान निकल आएगा जिस वजह से आप स्वयं को काफी हद तक परेशानियों व चिंताओं से मुक्त महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद व शानदार रहने वाला है।

तुला राशि

कारोबार को लेकर आज आपको काफी समझदारी से अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आर्थिक मसलों में की गई आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़े नुकसान का सबब बन सकती हैं। आज के दिन लेनदेन से बचने का प्रयास करें, यह आपके आर्थिक हालात को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है, साथ ही किसी बड़े नुकसान की होने के आसार नजर आ रहे हैं।

सेहत के दृष्टिकोण से दिन कुछ ठीक नहीं है। अतः अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सेहत को लेकर सजग रहना आपकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। तत्कालीन समय में संक्रमण का प्रभाव बना हुआ ही है, अतः लापरवाही अधिक बरतना ठीक नहीं है।

आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। आज संभवत दोपहर से पूर्व आपको कोई सुखद व शुभकारी समाचार भी प्राप्त हो जाए जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। वहीं नौकरी पेशा जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने कार्यालय व कार्यक्षेत्र में टीम वर्क भी करेंगे जो आपके लिए संतुष्टि प्रदायक व प्रसन्नता प्रदान करेगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के समक्ष आज बेहतरीन अवसर आएंगे जिनका लाभ उठाकर आप अपने जीवन को अपने करियर, कार्यक्षेत्र आदि को एक नया आयाम प्रदान कर सकते हैं। आपका दिन आज काफी बेहतरीन हो सकता है, बशर्ते कि आप अपनी तरफ से मेहनत में कोई कटौती ना करें। बौद्धिकता से कार्य लें। शिथिल व आलस्य में पड़े ना रहें। सक्रीय होकर हर अवसरों को अपनाने का प्रयास करें।

आज आपको घूमने-फिरने व यात्रा आदि पर जाने का भी बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। इससे आपके मन भी हल्का हो जायेगा, साथ ही पुराने तनाव आदि भी समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं।

आज शाम आप किसी समारोह व पार्टी आदि में जा सकते हैं। आज आपको कई विशिष्ट व श्रेष्ठ व्यक्तियों से मुलाकात करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जो आपके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकते हैं। आज आपको दिन के शुरुआत में खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप अवसरों को अपने अनुकूल वह स्वयं हेतु लाभकारी कर पाएंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...