विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 18 अक्टूबर 2020: नवरात्रि के दूसरे दिन चमकेगी इनकी किस्मत

Horoscope Today 18 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 18 अक्टूबर 2020, दिन रविवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 18 अक्टूबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपको कारोबार में जबरदस्त लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आपको खुद एहसास नहीं होगा कि कैसे आप इतने मुनाफे में चल रहे हैं। दिन आपका काफी बढ़िया बीतने वाला है, आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। नौकरी पेशा जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में आज खूब मेहनत करनी होगी, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। हालांकि आपके लाभ के भी आसार हैं। आज आपके थोड़े खर्च तो अवश्य ही होंगे किंतु अधिक लाभ होने की वजह से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप स्वयं को सुखद महसूस करेंगे। आपके मन में आज धार्मिक क्रियाकलाप व धार्मिक प्रवृत्तिया जागृत हो सकती हैं, आप मंदिर व पूजन स्थल आदि जा सकते हैं। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, मौसमी प्रभाव आप पर अपना असर दिखा सकता है, अतः आप अपना ख्याल रखें। निजी जीवन खुशहाल रहेगा।

वृषभ राशि

आज आपको अपने विरोधियों से काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके विरोधी आपको परेशान करने हेतु अनेकानेक प्रकार की रणनीतियां बनाएंगे, संभवत अपनी रणनीतियों में कायम भी हो जाए। ऐसे में आप को बहुत सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपका काफी धन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति में व्यय हो सकता है, आप घर परिवार की जरूरतों को पूर्ण करने में काफी धन खर्च कर देंगे जिससे आप अपने आर्थिक हालात थोड़े कमजोर महसूस करेंगे। वहीं आपको अपने निजी जीवन को बेहतर बनाए रखने हेतु निजी जीवन में खुशहाली के लिए समय देने की आवश्यकता है। आपको अपने पारिवारिक जीवन में भी समय देने की आवश्यकता है, अपने स्वजनों व पारिवारिक जनों के साथ बैठकर उनके तथ्यों को समझें और अपनी बातें भी रखें। कार्यभार की स्थितियों के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर दिन आपका उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। समझदारी व सतर्कता से दिन को बेहतर बनाने हेतु उपयोग करें।

मिथुन राशि

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर नजर आएंगे, आप अपने प्रेम जीवन में बिगड़ रहे हालातों को बेहतर करने हेतु प्रयासरत नज़र आएंगे एवं अपने प्रियजन की शर्तों पर तथ्यों को दिल से अपनाने की चेष्टा करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का गृहस्थ जीवन बेहतर रहने वाला है, आप दोनों की समझदारी आपके पारिवारिक माहौल व पारिवारिक हालात को बेहतर बनाए रखेगी, आज आपके जीवनसाथी आपसे काफी प्रसन्न नजर आएंगे, उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती हैं जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र के हालात के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे है। आपका कारोबार में काफी मन लगेगा, पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि हो जाने के भी आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...