विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

16 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के लिए रहेगा दिन आनंद से पूर्ण

Horoscope Today 16 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 16 जनवरी 2021, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 16 जनवरी 2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज किस्मत का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके ग्रह-गोचरों की दशा आपके अनुकूल बनी रहेगी। हालांकि कुछ विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती है जिससे आपका मन थोड़ा तनाव ग्रस्त हो उठेगा। इस वजह से आपके जीवन में क्षणिक काल हेतु निराशाजनक स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। किन्तु दोपहर के बाद आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोपहर के पश्चात आपके अंदर वही जोश व ऊर्जा बरकरार रहेगा। आपको किस्मत का भी दोपहर के पश्चात ही सहयोग प्राप्त हो सकता है। दोपहर उपरान्त आपके खर्च में कमी आएगी जिस वजह से आप के मानसिक तनाव भी समाप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त होगा। आज गृहस्थ समस्याओं के सुलझ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन ठीक नहीं रहेगा। जबकि दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है, जीवन साथी के प्रति आप अपनी तरफ से पूर्ण निष्ठा व प्रेम बरतेंगे।

ये भी देखें: मेष वार्षिक राशिफल 2021

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके ग्रह-गोचरों की परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी। आज आपका व्यवहार सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आप अपने व्यवहार और विचार से लोगों का मन मोह लेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों से किसी तथ्य पर आज आप विचार-विमर्श कर सकते हैं। आपके घर परिवार के जनों में से किसी के सेहत की स्थिति आज बिगड़ सकती है जो आपके मन को चिंता प्रदान करेगी। आमदनी की स्थिति सामान्य तौर पर ठीक ठाक बनी रहेगी। वहीं प्रेम सम्बंधित मसलों को लेकर दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज अपने प्रेम जीवन को लेकर कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं। आपको पारिवारिक जनों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने जीवन साथी हेतु व अपने दांपत्य जीवन को रोमांचक बनाने हेतु कुछ नया व बेहतर करने का सोच सकते हैं।

ये भी देखें: वृषभ वार्षिक राशिफल 2021

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है। आज आप कुछ नया सीखने व समझने हेतु इच्छुक नजर आएंगे। आप अपने जीवन से जुड़ी किसी विशेष योजना आदि पर कार्य कर सकते हैं। कार्यभार को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपने कार्य में पूरी तरह से लीन नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र की स्थितियों को बेहतर देखकर आपके कारोबार के अन्य सहयोगीजन व आपके कारोबार के अन्य उच्च अधिकारीगण भी आपके कार्य की सराहना करेंगे। आज आपको पारिवारिक जनों का आज सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार के जनों के सहयोग की वजह से आप किसी विशेष उन्नति व लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं जबकि आमदनी की स्थिति सामान्य तौर पर ठीक-ठाक सी बनी रहेगी। विदेशी कंपनियों, विदेशी योजनाओं आदि से आज आपको कोई लाभ प्राप्त हो सकता है।

ये भी देखें: मिथुन वार्षिक राशिफल 2021

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको अपने घर परिवार के जनों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आप अपने पारिवारिक सभी जनों में छोटे जनों के साथ अपना समय व्यतीत करना अधिक पसंद करेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ भी वार्तालाप कर अपने मन को आनंदित करेंगे। आपका मन काफी खुश रहेगा। सेहत की दृष्टि से भी दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। वहीं नौकरी में चली आ रही समस्याओं व चुनौतियों का समाधान निकल आएगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। घर परिवार का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आपकी कमाई में भी बढ़ोतरी होगी। आज आप स्वयं हेतु अपना अधिक से अधिक समय निकालेंगे जिस वजह से आपका मन प्रसन्न एवं हल्का रहेगा। आप अपने पुराने तनाव आदि से स्वयं को आजाद महसूस करेंगे।

ये भी देखें: कर्क वार्षिक राशिफल 2021

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...