विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों का दिन रहेगा समस्याओं से भरा

Horoscope Today 15 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 15 जनवरी 2021, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 15 जनवरी 2021 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप स्वयं को मानसिक रूप से थोड़ा तनावग्रस्त व अस्वस्थ महसूस करेंगे। आपकी मानसिक अस्वस्थता का प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी स्पष्ट रूप से परिलक्षित होगा, आप स्वयं को शारीरिक तौर पर थोड़ा कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे। आपको मौसमी प्रभाव से भी बच कर रहने की आवश्यकता है, सर्दी जुकाम आदि भी अपना असर दिखा सकता है। साथ ही असंतुलित खान-पान सर्वाधिक प्रभाव दर्शा सकता है। अतः अपने खान-पान पर भी थोड़ा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आज सफलता की आपको प्राप्ति होगी। हालांकि आज सफलता प्राप्त करने में अधिक समय लग सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल सा बना रहेगा। जबकि वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी के सहयोग व जीवनसाथी की बौद्धिकता के बलबूते पर आपके कार्यक्षेत्र उन्नति का कोई बेहतरीन मार्ग प्रशस्त हो सकता है। आपके रिश्ते में खुशहाली बरकरार रहेगी।

ये भी देखें: मेष वार्षिक राशिफल 2021

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप स्वयं को मानसिक तौर पर काफी प्रसन्न व प्रफुल्लित महसूस करेंगे। आपके समक्ष कई प्रकार की अन्य तरह की चुनौतियां आएंगी। हालांकि आप चुनौतियों से घबराएं नहीं, बल्कि उनका डटकर खुशी-खुशी सामना करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन सामान्य बना रहेगा। हालांकि आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में कई प्रकार की चुनौती व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य भरोसे बैठे रहने से आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा, बल्कि उल्टा आपके समक्ष कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।  स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा, आप स्वयं को शारीरिक व मानसिक तौर पर काफी तरोताजा व बुलंद महसूस करेंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।

ये भी देखें: वृषभ वार्षिक राशिफल 2021

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने पारिवारिक तथ्यों व पारिवारिक आवश्यकता के ऊपर अपना काफी समय देंगे और अपने घर परिवार की परिस्थितियों व आवश्यकता को समझने का प्रयत्न करेंगे। आज आपके पारिवारिक मान सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा किए जा रहे क्रियाकलाप पारिवारिक जनों के ह्रदय में आपके प्रति सम्मान व स्थान बनाएंगे। हालांकि आज आपको अपने विरोधियों से भी काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है, वे आप पर हावी हो सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। कारोबार में आपका आज का दिन सामान्य तौर पर बढ़िया रहने वाला है। ससुराल पक्ष के जनों के साथ वार्तालाप करने का आज आपको बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे संबंध बेहतर होंगे। आज भाग्य का आपको सहयोग प्राप्त नहीं होगा, इसलिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी तभी आप अपने लिए अच्छे परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। कारोबार में आपका आज का दिन सामान्य सा बना रहेगा।

ये भी देखें: मिथुन वार्षिक राशिफल 2021

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणामों वाला रहेगा। आज आप अपनी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि करेंगे और अपने सुख सुविधाओं के आनंद में लिप्त रहेंगे। आज आप अपने कुछ गुप्त कार्यों पर भी अपना धन लगा सकते हैं। आज आपके विरोधी आप पर हावी होने का प्रयत्न करेंगे, हालांकि उनकी वजह से आपके लिए कोई समस्या तो उत्पन्न नहीं होगी किंतु बावजूद इसके आपके मन पर किसी तथ्य को लेकर तनाव हावी रह सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज कई प्रकार की चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको थोड़ा संभल कर व संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। किसी तथ्य को लेकर वाद-विवाद अधिक बढ़ जाएगा। आज आप अपनी नौकरी में परिवर्तन हेतु विचार कर सकते हैं, इसके लिए आप किसी अन्य नौकरी व अन्य कंपनी आदि में आवेदन भी करेंगे।

ये भी देखें: कर्क वार्षिक राशिफल 2021

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...