विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 फरवरी 2021 राशिफल, इन 3 राशियों के जातकों को अटके धन हो सकते हैं प्राप्त

Horoscope Today 15 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी मुनाफेदार रहने वाला है। आज आपके कई लंबित कार्य बन सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्नचित रहेगा।

वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों का आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है, आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। उनके सहयोग व चतुराई के आधार पर आज किसी महत्वपूर्ण बड़े कार्य के संपन्न हो जाने के आसार हैं।

आज आप संतान को लेकर काफी सजग और सावधान रहेंगे, उनसे जुड़े सभी पहलुओं के संबंध में घर पर वार्तालाप कर सकते हैं। घर-परिवार के जनों के साथ राय मशवरा भी ले सकते है। आज आपके पारिवारिक जीवन में किसी खास विषय वस्तु को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसे आप अपनी सूझबूझ के बल पर संभाल लेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आज परिस्थितियां भागदौड़ से भरी रहेंगी। दोपहर तक परिस्थितियों के प्रतिकूल ही रहने के आसार हैं। हालांकि संभावना है कि दोपहर के पश्चात परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके लिए बेहतर व सकारात्मक हो जाए। ये भी संभव है कि दोपहर के बाद आपको अपने कारोबार अथवा कार्य क्षेत्र आदि में कोई बढ़िया मुनाफा भी मिल जाएगा जिस वजह से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा।

आज माता-पिता की ओर से आपको विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी, वे आपसे अचल संपत्ति अथवा पैतृक संपत्ति आदि से जुड़े विषय वस्तु के संबंध में विचार विमर्श कर सकते हैं, साथ ही आपकी आर्थिक तौर पर सहयोग हेतु भी तत्पर नजर आएंगे। आज आपको आपके भाई बहनों की ओर से कोई विशेष युक्ति प्राप्त हो सकती है जो आपके लिए काफी उपयुक्त व लाभकारी साबित होगी।

कुंभ राशि

धन से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपको आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। गृहस्थ परिवेश सुखद एवं शानदार रहेगा।

घर-परिवार में आज किसी सदस्य के विवाह को लेकर वार्तालाप हो सकती है, संभवत रिश्ता भी तय हो जाए जिससे घर वातावरण खुशी और रौनक से भरपूर रहेगा। विवाह को लेकर तैयारियां आंशिक तौर पर आरंभ भी हो सकती हैं।

कार्यस्थल पर आज आज आपको अपने विरोधियों से काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है, वे आपके लिए नये-नये षड्यंत्र का जाल बुन रहे है। वहीं घर परिवार के जनों के साथ आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए काफी आनंददायक रहेगी। आज आपके घर परिवार के सभी जन काफी खुश व प्रफुल्लित नजर आएंगे। कुल मिलाकर आपका दिन शानदार बीतेगा।

मीन राशि

गृहस्थ वातावरण आज सुखमय रहने वाला है। घर परिवार के सभी सदस्य संभवतः आज घर में ही रहेंगे जिस वजह से आप सभी के मध्य के संबंध बेहतर हो सकते हैं। आप सभी को एक-दूसरे के साथ हंसी-ठिठोली करने और समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हो जाएगा। इसके अतिरिक्त आप घर परिवार के छोटे बच्चों आदि को लेकर योजनाओं का भी क्रियान्वयन कर सकते हैं।

आज धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रूचि बढ़ेगी, आप धार्मिक क्रियाकलापों में स्वयं को अग्रसर रखेंगे। आज आप अपने स्वयं के निजी जीवन हेतु भी कुछ विशेष कार्य कर सकते हैं। आप अपने आपको आर्थिक तौर पर परिष्कृत और बेहतर बनाने हेतु कुछ ना कुछ प्रयास करेंगे।