विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 फरवरी 2021 राशिफल, इन 3 राशियों के जातकों को अटके धन हो सकते हैं प्राप्त

Horoscope Today 15 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 15 फरवरी 2021, दिन सोमवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 15 फरवरी  2021 का राशिफल।

मेष राशि

कारोबार आदि को लेकर आपका आज का दिन काफी व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आज आपको खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ख्याल रखें।

आज आप अपनी व्यावहारिकता के बलबूते पर सभी जनों से अपने संबंधों को बेहतर बना पाने में सफल होंगे। आज आपके मन में आत्मसम्मान की भावना बढ़ेगी, आपके आत्म सम्मान सामाजिक तौर पर भी बढ़ेंगे।

आज यदि आप किसी भी कार्य को लेकर कोई भी कदम उठाने जा रहे हैं तो सोच विचार कर अपने कदम आगे बढ़ाए। गृहस्थ परिवेश आज कुछ ठीक नहीं रहेगा, परिस्थितियां तनावपूर्ण बनी रह सकती है। आज माता-पिता की ओर से आज आपको पूरा सहयोग व स्नेह प्राप्त होगा।

आज आप संतान को लेकर थोड़े अधिक परेशान नजर आएंगे। आज मित्रों की ओर से आपको विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी जिस वजह से आपके कई अटके या बिगड़ रहे कार्य बन जाएंगे।

वृषभ राशि

आज आपकी ख्याति में बढ़ोतरी होगी। आप स्वयं को काफी प्रसन्न एवं खुश महसूस करेंगे। आज आपकी अचल संपत्ति में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपका मन भी बेहतरीन अनुभूति करेगा। आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य के बलबूते आज आपके कई महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे।

कार्यक्षेत्र में आज आपको आपके सहकर्मियों की ओर से भी सहयोग प्राप्त होगा जो कि आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आज के दिन यदि आप कहीं निवेश करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो निवेश से पूर्व सर्वप्रथम दस्तावेज आदि के संबंध में पूरी जांच करवा लें, हालाँकि संभावना है कि निवेश आपके लिए लाभकारी साबित हो।

आज घर परिवार के जनों के साथ संबंध बेहतर होंगे, आप आप अपनों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। दिन आपका खुशियों से भरा-पूरा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आज आपके समक्ष कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति आ सकती हैं। दाम्पत्य जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन कुछ खास ठीक नहीं रहेगा, आज आपके जीवनसाथी की सेहत की स्थिति बिगड़ सकती हैं, अतः उनका विशेष ख्याल रखें।

आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मन चिंतित होगा। आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन खर्चीला साबित होगा। हालांकि इन खर्चों से आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, ये कुछ आवश्यक खर्च रहेंगे।

संतान को लेकर आपका मन खुश रहेगा, उनकी ओर से सुख की प्राप्ति होगी। कारोबार में आप नये-नये उपकरणों व संसाधनों का प्रयोग करेंगे जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।

आज आप अपने मित्रों के साथ किसी छोटी-मोटी यात्रा पर जाने की योजना तैयार कर सकते हैं, उनके साथ समय व्यतीत करने हेतु आप नई-नई नीतियों का क्रियान्वयन कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपको किस्मत का सम्पूर्ण साथ प्राप्त होगा जिसके के बलबूते पर आपके सभी कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण होते चले जाएंगे। आज आपकी कमाई में खूब इजाफा होगा, हालांकि आपकी कमाई के साथ-साथ दूसरी तरफ आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी जिस वजह से आपके आर्थिक हालात बहुत बेहतर नहीं रहेंगे।

आज आपके मान-सम्मान में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। संतान को लेकर आपको कोई बेहतरीन व सुखद सन्देश प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन खुशी से गदगद हो उठेगा, वहीं घर परिवार का वातावरण भी इस वजह से खुशी से खिलखिला उठेगा।

आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। कार्यों को लेकर आज आप अपनी ओर से खूब प्रयत्न करेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...