विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 15 दिसंबर 2020: इन राशियों के लिए दिन रहेगा सफलता प्रदायक

Horoscope Today 15 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। आपका दिन काफी सुखद रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आपको अपने प्रिय जन के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं जिससे रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और आप दोनों को काफी खुश रखेगा। घर परिवार का वातावरण वैसे तो अच्छा रहेगा किंतु परिवार के किसी जन के स्वास्थ्य के हालात बिगड़ जाने की वजह से पारिवारिक वातावरण थोड़ा नाखुश सा रहेगा। आज आपकी सभी मनो अनुकूल इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है, आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। कारोबार में आज आपको बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका दिन काफी बढ़िया बीतने वाला है। आज आपके ऊपर कई नए कार्यों की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। वहीं आज आप किसी ऐसे महत्वपूर्ण कार्य को आसानी से पूर्ण कर देंगे जिसे अन्य द्वारा पूर्ण करने में काफी समस्याएं आई है। इससे आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य की काफी सराहना करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको काफी समझदारी से कार्य लेने की आवश्यकता है। बौद्धिकता से कार्य लें, तभी आप के हालात बेहतर रह पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आप अपने प्रिय जन के साथ कहीं घूमने फिरने, खरीदारी अथवा मूवी देखने आदि के लिए जा सकते हैं। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपको कार्य क्षेत्र में भी सफलता की प्राप्ति होगी, कार्य क्षेत्र में आप अपनी काबिलियत का परचम लहराएंगे। घर परिवार का वातावरण ठीक नहीं रहेगा, परिवार में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सजग होने की आवश्यकता है, उनका ख्याल रखें। घर परिवार में किसी प्रकार के वाद-विवाद की वजह से बखेड़ा खड़ा हो सकता है जो पारिवारिक वातावरण को भी उदासीन बना देगा और कहीं ना कहीं आपके मन में भी तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न कर देगा। ऐसे मसलों पर अधिक ध्यान ना दें और अपने कार्य पर मन को केंद्रित रखें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका मन काफी खुश रहेगा, आप काफी  प्रफुल्लित रहेंगे। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा को लेकर आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको कई नये जनों से मुलाकात करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जो आपके व्यवहार व विचार को स्वच्छंदता प्रदान करेगा। घर परिवार का वातावरण खुशियों से संपन्न रहने वाला है। आज आपको आपके मित्रों व सगे संबंधियों से मुलाकात करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। अपने मित्रों व सगे संबंधियों से काफी घुलेंगे मिलेंगे जिससे आपका मन भी लगा रहेगा। आप सभी के साथ अपना बेहतर बर्ताव रखेंगे, आपके बेहतर बर्ताव की वजह से आपको अपने कारोबार में भी सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला परिणाम प्रदर्शित करने वाला रहेगा। हालांकि आज आपके प्रियजन का मन काफी खुश रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके रिश्ते में प्रेम बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। आपको कुछ ऐसे धन भी वापस प्राप्त हो जाएंगे जिसके वापस आने की बिल्कुल उम्मीद ही नहीं रहेगी। आप ऐसे में स्वयं को आर्थिक तौर पर थोड़ा संतुलित महसूस करेंगे और हिम्मत कर किसी नए कारोबार आदि के शुरुआत हेतु मन बनाएंगे। यदि आप ऐसे किसी कार्य की शुरुआत के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल व लाभकारी साबित होगा। ससुराल पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आप कई क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति करेंगे। नये कारोबार में हालात आपके अनुकूल रहेंगे। घर परिवार के जनों में से आपको किसी छोटे जन की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने प्रियजन के साथ अपने घरवालों की मुलाकात करवा सकते हैं और संबंध को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...