विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 15 दिसंबर 2020: इन राशियों के लिए दिन रहेगा सफलता प्रदायक

Horoscope Today 15 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 15 दिसंबर 2020, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 15 दिसंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करने का बीड़ा उठाएंगे, उसमें आपको सफलता की प्राप्ति होगी। दिन आपका काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको कई मार्गो से धन लाभ हो सकता है, कई गुप्त तरीके से भी आपको आमदनी प्राप्त हो सकती है। वहीं सेहत के हालात कुछ बेहतर नहीं रहेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि आपके स्वास्थ्य के हालात बढ़िया रह सके। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज अपने प्रियजन के साथ आज समय व्यतीत करने का मौका प्राप्त हो सकता है। जबकि दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी के साथ मिलजुल कर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवनसाथी का सहयोग करेंगे और आपके जीवन साथी भी आपके प्रति सहयोग की भावना दिखाएंगे। आपको जीवन साथी की मदद से कारोबार में कोई विशेष लाभ भी प्राप्त हो सकता है। घर परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। माता जी की ओर से आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है आप अपने अपने मन की बातें साझा करेंगे जिससे आपका मन खुश रहेगा।।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है, अतः आपको अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। धन खर्च को लेकर आप स्वयं को सर्वप्रथम प्रबंधित करें, तभी आप अपने आर्थिक हालात को लंबे अरसे के लिए व्यवस्थित रख पाएंगे। वहीं कारोबार में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। संतान की ओर से आज आपको कई प्रकार की समस्याओं व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, संतान के प्रति आपका मन भी थोड़ा उखड़ा उखड़ा सा रहेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आज आपको अपने प्रिय जन से वार्तालाप करने का काफी अच्छा अवसर प्राप्त होगा। हालांकि आज आपके कुछ स्वजन ही आपके रिश्ते के विरुद्ध खड़े हो जाएंगे जो आपके मन को दुखी करेगा, साथ ही आपके समक्ष कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति भी उत्पन्न कर सकता है। घबराएं नहीं, परिस्थितियां शीघ्र ही सामान्य हो जाएंगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य तौर पर फलदायक रहने वाला है। आज आपको बेहतरीन लाभ की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य के तनाव दूर होंगे और आप अपने जीवनसाथी से काफी बेहतरीन वार्तालाप करेंगे। आपके मध्य कुछ प्यारी बातें होंगी जिससे आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी एवं प्रेम बढ़ेगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी अच्छा रहेगा। कारोबार में आज आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। आज आप अपने कारोबार में कुछ बेहतरीन अलग करने का प्रयास करेंगे जिसमें संभवत आपको सफलता की प्राप्ति होगी और आपके कार्यक्षेत्र के सभी जन, आपके सहकर्मी, उच्च अधिकारी आदि आपके इस कार्य की खूब सराहना व तारीफ करेंगे। कारोबार में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप स्वयं को मानसिक तौर पर व शारीरिक तौर पर थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। आप अपने विरोधियों से सतर्क रहें, विरोधियों को स्वयं के ऊपर हावी न होने दें। स्वयं को आंतरिक तौर पर सशक्त बनाए रखें और धैर्य से कार्य ले।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बना रहेगा। हालांकि आज आपके कई बनते-बनते कार्य भी बिगड़ सकते हैं। आपके द्वारा की गई एक छोटी सी भूल किसी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। वहीं भाग्य का भी सही आपका साथ नहीं प्राप्त हो पायेगा जिस वजह से आपको और भी अधिक कठिनाई व समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज आपको अपने बर्ताव व्यवहार व विचार में शालीनता बनाए रखने की आवश्यकता है अन्यथा परिस्थितियां और भी अधिक विकट हो सकती हैं। आज आपको अपने कार्य को बेहतर करने हेतु काफी मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप अपने हालात को बेहतर कर पाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके मध्य किसी तत्व को लेकर विवादित वातावरण बना रहेगा। आज आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। थोड़ी शालीनता बनाए रखें और प्रेम व्यवहार रखें। आज आपके स्वास्थ्य की हालत भी बहुत बेहतर नहीं रहेगी। अपनी ऊपर आलस्य को हावी न होने दें अन्यथा बने बनाए कार्य भी बिगड़ जाएंगे। मेहनत करें और सफलता की प्राप्ति करें। सभी से मधुर बर्ताव रखें।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...