विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

14 फरवरी 2021 राशिफल, इन जातकों के निजी जीवन में रहेगी खुशहाली बरकरार

Horoscope Today 14 February 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप फलदाई का रहने वाला है। आज आपको कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आपके कई अटके हुए कार्य भी आसानी से बन जाएंगे। आपने इतनी आसानी व सरलता पूर्वक इन कार्यों के पूर्ण होने के संबंध में कभी विचार भी नहीं किया होगा।

आज आपके फंसे हुए धन भी आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे आपका मन हर्षित हो उठेगा। आज आप अपने स्वजनों की उम्मीदों पर स्वयं को खरा उतारने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा।

आज गृहस्थ परिवेश खुशहाल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर जातकों के लिए आज का दिन सामान्य सा बना रहेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रियजनों को खुश करने हेतु अनेकानेक प्रकार के जतन करेंगे। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। आज आप अपनी तरफ से आमदनी में की बढ़ोतरी हेतु काफी प्रयासरत नजर आएंगे।

मकर राशि

घरेलु वातावरण आज काफी सुखमय रहने वाला है। आप परिवारिक तथ्यों के संबंध में काफी सोच-विचार में लगे रहेंगे। आप पारिवारिक हर छोटे से छोटे पहलुओं को नोटिस करेंगे और उन सभी के संबंध में विचार विमर्श करते हुए तर्क-वितर्क के पश्चात कोई एक निर्णय लेंगे।

हालांकि आज आपके पारिवारिक वातावरण के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जनों के मध्य आपसी प्रेम व सौहार्द की भावना देखने को मिलेगी। आज आपको कोई सुखद व बेहतरीन सन्देश प्राप्त हो सकता है।

आज भाग्य का भी आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार आदि के कार्य सफल एवं सार्थक होते चले जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन काफी बढ़िया रहने वाला है।

दोपहर के पश्चात परिस्थितियां आपके लिए अत्यधिक अनुकूल व बेहतरीन हो जाएगी, किंतु दोपहर के पूर्व आपको कुछ न कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि

प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आज आप अपने प्रियजन हेतु कोई सुंदर और बेहतरीन उपहार खरीद सकते है। आपके प्रियजन भी आपके लिए कोई बेहतरीन उपहार ला सकते हैं जिससे आपके मध्य प्रेम भावनाओं में वृद्धि होगी। आप एक दूसरे को लेकर काफी उत्साहित नजर आएंगे। आपका काफी बढ़िया गुजरने वाला है, संभवत आप दोनों को एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया समय प्राप्त हो जाए।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है, आपके मध्यम खुशहाली व शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। आज के दिन आप कोशिश रखें कि अपने ऊपर किसी बड़े जिम्मेदारियों का भार ना ले तो बेहतर रहेगा। इस बड़ी जिम्मेदारी की वजह से आपके समक्ष समस्याएं और भी अधिक बढ़ सकती हैं।

दोपहर के बाद आपको अधिक संभल कर रहने की आवश्यकता है, आपके शत्रु ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे आपके लिए अवश्य ही समस्याएं उत्पन्न करेंगे।

मीन राशि

कारोबार आदि को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि को लेकर दिन काफी बढ़िया रहने वाला है।

आज आपको कई ऐसे मार्ग से लाभ की प्राप्ति होगी जिसके संबंध में अपने विचार भी नहीं किया होगा। नौकरी-पेशा जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपके मनो अनुकूल परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके मध्य के पुराने तनाव का कोई ना कोई मार्ग प्रशस्त हो जाएगा जिस वजह से आपके मध्य की गलतफहमियां समाप्त होंगी। आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है जो आपके मन को चिंतित करेगा। आज कोशिश करें कि अपनी माता जी की स्वास्थ्य का अधिक से ख्याल रखें