विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 14 दिसंबर 2020: सप्ताह का पहले दिन बदलेगा इनकी किस्मत

Horoscope Today 14 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। आज अचानक आपके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो सकती है जो आपके लिए काफी तनावपूर्ण रहेगा। आप स्वयं को काफी चिंतित महसूस करेंगे। आर्थिक पहलुओं को लेकर आपका मन काफी दुखी व परेशान हो सकता है। हालांकि आपके स्वास्थ्य के हालात ठीक ही रहेंगे। आज आपके समक्ष कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों आएँगी जिससे आप डटकर सामना करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। घर परिवार का वातावरण काफी अच्छा रहने वाले हैं। आप अपने पारिवारिक जनों की ओर से आर्थिक मसलों को लेकर सलाह भी ले सकते हैं। पारिवारिक जनों की ओर से मिली सलाह से आप कहीं अपना धन निवेश भी कर सकते हैं जो संभवतः दीर्घकालिक समय में आपके लिए लाभकारी साबित हो। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। इसके अतिरिक्त प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका दिन अनुकूल बना रहेगा। आपके खर्च में कमी आएगी। आपके स्वास्थ्य के हालात भी बेहतर रहेंगे। आप अपने स्वभाव में शालीनता बनाए रखें। अपने आप पर क्रोध हावी न होने दें, बेवजह का गुस्सा आपके कई बने बनाए कार्यों को बिगाड़ सकता है, साथ ही परिस्थितियों को भी उतार-चढ़ाव से युक्त कर देगा। अतः स्वयं को शांत रखकर समझदारी से कार्य निपटाने की चेष्टा करें। घर परिवार का वातावरण सुखद व शांतिपूर्ण रहने वाला है। कारोबार में आज आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन काफी सुखद रहने वाला है। व्यापारी भी आज बढ़िया मुनाफा कमाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी अच्छा रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी दुविधाजनक रहेगा। आज आपके जीवनसाथी के मन में किसी तथ्य को लेकर असमंजस की स्थिति आ सकती है। संभावना है कि वह आपके समक्ष अपने मन की परिस्थितियों व हालात को रखें जिससे आप परिस्थितियों को संभाल कर अपने रिश्ते को बेहतर कर पाने में सफल होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके आर्थिक खर्च में कमी आएगी। आप निवेश हेतु विचार कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप अपनी आमदनी हेतु कई नए स्रोत भी ढूंढ सकते हैं जिससे आपका मन खुश रहेगा। कारोबार में आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। कारोबार के बेहतर हालात आपके मन को अत्यधिक प्रसन्न करने का कार्य करेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कई प्रकार की चुनोतियाँ आ जाएंगी। ऐसे में आपको समझदारी से लेने की आवश्यकता है ताकि आप कार्यालय की परिस्थितियों को बेहतर कर पाएं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए जाना पड़ सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदायक साबित होगा और आपके लिए एक प्रकार का रिफ्रेशमेंट भी हो जाएगा। इससे आप स्वयं को काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन बढ़िया रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप अपने सभी कार्य अपने मनोनुकूल पूर्ण कर पाएंगे और परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेगी। आज किसी खास मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है और आपको अपने मन की बातें अपने मित्र से साझा करने का बढ़िया अवसर भी प्राप्त होगा। आप अपने कुछ पुराने दिनों को याद कर खुश होगे। आपके भाग्य के पक्ष आपके अनुकूल है। भाग्य के बुलंद सितारों की बदौलत आप कई कार्य में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज आपके अंदर संतुष्टि की भावना बनी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, परिस्थितियां कुछ अधिक बिगड़ सकती हैं। आपके मध्य विवादित वातावरण उत्पन्न हो सकता है जो आपके रिश्ते में तनाव उत्पन्न करेगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके रिश्ते में खुशहाली बरकरार रहेगी। आज आपके जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।