विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

13 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातको की आमदनी में होगी वृद्धि

Horoscope Today 13 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने तथा दूसरी तरफ आपकी खर्च में कमी आने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति के सुदृढ़ होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपने मन मुताबिक बचत भी कर पाएंगे और अपने धन का संचय कर पाने में भी सफल होंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सामान्य बना रहेगा। आज अपने विरोधियों से आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, वे अपनी गतिविधियों को तीव्र कर सकते हैं जो आपके लिए महंगा पड़ जाएगा। कारोबार में आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपका दांपत्य जीवन सुखद एवं शांतिपूर्ण बना रहेगा। आपके जीवनसाथी की बौद्धिकता आपकी सफलता का राज बन सकती है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन सुखद एवं खुशियों से भरा रहने वाला है, आपके मध्य खुशहाली बरकरार हो जाएगी। आप अपने प्रियतम के साथ घूमने-फिरने आदि हेतु भी आज कहीं जा सकते हैं।

मकर राशि
 
मकर राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूलित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको सर्वप्रथम स्वयं पर सर्वाधिक भरोसा करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास को डिगने ना दें। आपका आत्मविश्वास ही आपके आत्म सम्मान का परिचायक बनेगा। आज आप अपने आत्मविश्वास के बलबूते पर अपने आत्मसम्मान में भी बढ़ोतरी भी करा सकते हैं। लोग आपके प्रति सम्मानजनक दृष्टि प्रदर्शित करेंगे। हालांकि घर परिवार का वातावरण ठीक नहीं रहेगा, पारिवारिक तनाव कलह-क्लेश में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आपके सारे कष्टों के समापन का दिन साबित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य को लेकर दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी काफी अच्छा रहेगा, आज आपके संबंध में प्यार एवं खुशहाली बरकरार रहेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके संबंध बेहतर होंगे और रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके व्यवहार-विचार व हाव-भाव में कुछ अलग सा परिवर्तन देखने को मिलेगा जो लोगों को कुछ रास नहीं आएगा। आपके स्वजन ही आप से नाराज हो  जाएंगे। आज आप किसी से बेवजह झगड़ा मोल ले लेंगे। फिजूल में बहसबाजी करने लगेंगे जो आपकी छवि को नकारात्मक तौर पर प्रदर्शित कर सकता है। अतः कोशिश करें कि स्वयं को ऐसे तथ्यों व क्रियाकलापों से बचा कर रखें। घर परिवार का वातावरण खुशियों से सम्पूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक वातावरण आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। आज आपको सरकारी योजना व सरकारी क्रियाकलाप आदि में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं।। हालांकि खर्च में भी बढ़ोतरी होगी पर कमाई की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आज विद्यार्थीगण अपनी बौद्धिकता पूर्ण समझदारी से अपना पूरा समय पढ़ाई लिखाई आदि में लगाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य सा बना रहेगा, आज आप अपने प्रियजन को प्रसन्न रखने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए समय थोड़ा तनाव पूर्ण हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, साथ ही आपको अन्य कई मार्ग से भी लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत खूब फलित होगी और आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा, साथ ही गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर पारिवारिक जनों के साथ अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे और आप दोनों अपने प्रयास से पारिवारिक वातावरण को खुशहाल बनाएंगे। आज प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी काफी अच्छा गुजरने वाला है, आपको आपके प्रियजन की अच्छाई और सकारात्मकता खूब पसंद आएगी जो आपके दिल को छू जाएगी। आज आप अपने दिल की बातें भी उनसे साझा कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन बढ़िया ही रहेगा।