राशिफल 13 दिसंबर 2020: चतुर्दशी का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ फलदायी

Horoscope Today 13 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दैनिक यात्राओं में ही बीतने वाला है। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वहीं आपको आपके कार्यक्षेत्र की ओर से कोई बेहतरीन शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। आपको अपने पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने का भी बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपका मन खुश रहेगा एवं घर परिवार का वातावरण भी आप सुखद बनाने का प्रयास करेंगे। आज शाम गुजरते-गुजरते आप किसी पार्टी समारोह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज के दिन किसी विशेष व महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर आप का तजुर्बा व अनुभव सही साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को कानूनी मसलों में सफलता की प्राप्ति होगी। कानूनी मसलों से जुड़ी जो भी समस्याएं थी, उन सभी से आपको निजात मिलेगा। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपके आर्थिक हालात प्रभावित हो सकते हैं। आपको आर्थिक पक्ष को लेकर समझदारी से कार्य लेते हुए निर्णय की आवश्यकता है। आज आप दांत से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित रह सकते हैं जो आपको तकलीफ प्रदान करेगी। कारोबार में स्थिति सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बनी रहेगी।

मकर राशि

आपके व्यवहार में ताजगी आएगी। आप स्वयं को ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने कार्य को नए सिरे से बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आज मित्रों के साथ आपको समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। मित्रों के साथ बैठकर कुछ देर हंसी मजाक, हंसी-ठिठोली आदि करेंगे जिससे आपका मन खिल उठेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ भी आपको समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे गृहस्थ वातावरण भी आनंद से भर उठेगा जो आपके मन को भी शांति प्रदान करेगा। आपका मन घर परिवार के वातावरण को लेकर खुश व संतुष्ट रहेगा। वहीं आज के दिन महिला जातकों का अधिकांश समय खरीदारी आदि में ही व्यतीत हो जाएगा।। आज के दिन आप कुछ बेहतर करने के बारे में विचार करेंगे। आज आप स्वयं से जुड़े तथ्यों को लेकर आत्ममंथन आदि भी कर सकते हैं। ऐसे में आप स्वयं को बेहतर स्थिति में महसूस करेंगे। आज के दिन गहने जेवर आदि में निवेश करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। कार्यक्षेत्र में आप कई तरह से सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। आपका दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य हेतु प्रयास करेंगे, उन सभी कार्यों के सफल हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके प्रयास निरर्थक नहीं जाएंगे। आज आपको धैर्य  बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी आप अपने मनचाहे मनो अनुकूल परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। आज आप अपने कार्य क्षेत्र व ऑफिस आदि में अपने आसपास के स्थान पर कुछ विशेष तिथियों में परिवर्तन करने का विचार कर सकते हैं। आप स्वयं को शारीरिक तौर पर काफी ऊर्जावान व सशक्त महसूस करेंगे। आप अपनी ओर से जी तोड़ मेहनत करेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यों को समय रहते पूर्ण कर सफलता की बुलंदियों को स्पर्श करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। आज आपको कोई शुभ व बेहतरीन समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के हालात सामान्य तौर पर ठीक रहने वाले हैं। आपकी अनेक अनेक प्रकार के परेशानियों व कष्टों का आज समाधान निकल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज अपने लक्ष्य पर केंद्रित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर हो जाएं अन्यथा आगे जाकर आपको पछताना पड़ सकता है। आपका आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप अपने कई तथ्यों को लेकर योजनाबद्ध रहेंगे और कई कार्यो को लेकर पूर्व से योजनाओं का निर्धारण कर उसे बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आज का दिन आपका काफी व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ साबित होने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी के प्रति भरोसा बनाए रखने की आवश्यकता है, तभी आपके संबंध बेहतर व मधुर बने सकते हैं। आज आपके माता-पिता के स्वास्थ्य के हालात बहुत बेहतर नहीं रहेंगे, अतः आपको उनका अत्यधिक खयाल रखने की आवश्यकता है।