विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 जनवरी 2021 राशिफल, इन राशियों के आज बनेंगे बिगड़े काम

Horoscope Today 12 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से काफी अच्छा रहेगा। आप स्वयं को काफी तरोताजा व बुलंद महसूस करेंगे। आज आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों में आपको सफलता की प्राप्ति हो जाएगी। आपके अंदर आत्मविश्वास व जोश बना रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, आपके मध्य के प्रेम भाव प्रभावित हो सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आप एक-दूसरे के प्रति प्रेम एवं विश्वास की भावनाएं रखेंगे। आज आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अग्रसर होगा। आज आप अपने आपको आत्मिक व आध्यात्मिक तौर पर परिष्कृत करने का प्रयत्न करेंगे। आप ज्ञान अर्जन में अपना समय लगा सकते हैं। कारोबार में आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां सुदृढ़ होती हुई नजर आ रही हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के खर्च में आज काफी बढ़ोतरी होगी। आपके बढ़ रहे खर्च आप को परेशान कर सकते हैं। आपका मन काफी दुखी व तनाव ग्रस्त रहेगा। आप अपने आर्थिक पहलुओं के संबंध में विचार पर आप स्वयं को काफी परेशान महसूस करेंगे। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला है। घर परिवार का वातावरण भी काफी अच्छा रहेगा। स्वयं पर भरोसा रखे, परिस्तिथियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी। नौकरी पेशा जातकों का आज का दिन काफी भागदौड़ से भरा रह सकता है। आज आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन अच्छा रहेगा, आपको अपने प्रियजन हेतु कुछ विशेष करने का अवसर प्राप्त होगा। दंपति जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके व आप के जीवन साथी के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति पर आप अपना काफी धन भी खर्च कर सकते हैं। आपकी सेहत के तौर पर दिन अच्छा रहेगा। यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं या फिर वाहन भी चला रहे हैं, तो आज काफी सावधानी बरतें अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है अथवा चोट आदि लग सकती है। आज आपकी आमदनी में भी काफी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है, आपकी आमदनी में आया उछाल आप के खर्च के पहलुओं को नजरअंदाज करने पर आपको विवश कर देगा। आज आपको किसी समारोह, पार्टी आदि में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का जीवन खुशहाल बना रहेगा। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप का पूरा-पूरा ध्यान अपने कार्य क्षेत्र की ओर केंद्रित रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र को बेहतरीन तरीके से पूर्ण कर सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज आपके किसी विशिष्ट मनपसंदीदा कार्य के पूर्ण हो जाने की वजह से आपका मन काफी प्रसन्नता से पुलकित रहेगा। आपकी खुशियों की कोई सीमा नहीं रहेगी। गृहस्थ वातावरण भी आज काफी अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा। सभी जन आपके ऊपर प्रेम एवं सम्मान प्रकट करेंगे। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। घरेलू खर्च में उछाल आएगा। हालांकि पारिवारिक जनों का आपको सहयोग भी प्राप्त होगा। आज अपनी वाणी में कर्कशता ना बनाएं अन्यथा आपके कई पहलुओं को यह प्रभावित कर सकता है। कारोबार को लेकर आपका आज का दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहेगा । वैवाहिक जीवन में आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। कारोबार में भी आपको अपने प्रियजन का सहयोग प्राप्त हो सकता है।