विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 11 अक्टूबर 2020: इन 5 राशि वालों पर रहेंगे सूर्यदेव मेहरबान

Horoscope Today 11 October 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

मकर राशि

आज आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी स्पष्ट दिखेगी, आप स्वयं को काफी निर्बल कमजोर व अकेला महसूस करेंगे। आपको आपके स्वजनों की कमी खलेगी, आपकी एकांत भावना आपको मानसिक तौर पर किसी बड़े विकार का शिकार बना सकती हैं। अतः कोशिश करें कि स्वजनों के मध्य और घुलमिल कर रहे। हालांकि आज आप साहसिक कार्यों को करने से बाज नहीं आएंगे जिस वजह से आप के बड़े-बड़े कार्य बन सकते हैं। आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने जीवनसंगी को खुश करने हेतु विभिन्न तरह के प्रयास करेंगे, एवं अन्तः में अपने प्रियजन को खुश कर ही लेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक भी अपने प्रियजन के साथ संबंध बेहतर बनाने हेतु अनेकानेक जतन करेंगे। आप अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं को भी साझा कर सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति बढ़िया रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज अपने पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज आपको आपके पारिवारिक जनों की ओर से सहयोग की भी प्राप्ति होगी जिस वजह से आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। आपके पारिवारिक जनों के सहयोग की बदौलत आपका कोई  बड़ा कार्य बन सकता है एवं आप सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं। आपकी आमदनी में भी आज वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, संभवत किसी से वाद-विवाद बढ़ जाएगा जो आपके कारोबार की स्थिति को भी बिगाड़ देगा, साथ ही आपकी छवि को भी प्रभावित करेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी रोमांटिक बीतने वाला है, आपके जीवनसाथी आपके लिए कुछ विशेष कर सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष के लोगों की ओर से संबंध बेहतर बनाने हेतु बढ़िया अवसर प्राप्त होगा, आपके ससुराल पक्ष के लोग आपसे खूब वार्तालाप करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक विवाह हेतु सपने बुनने में लगे रहेंगे, संभवत आपके सपने जल्द ही साकार भी हो जाए।

मीन राशि

आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों को आपने उधार में धन दिया था एवं उसके वापस आने के आसार नहीं होंगे, वे धन भी आज आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। संतान को लेकर आपके मन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी, आप अपनी संतान को लेकर निर्भीक व बेफिक्र नजर आएंगे। आज आपको संतान की ओर से किसी प्रकार के शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है जो आपके मन को और भी अधिक प्रसन्नता से भर देगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, आज आपके मध्य किसी छोटे से मसले को लेकर कोई बड़ा विवाद छिड़ सकता है जो आप के रिश्ते को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। कारोबार की स्थिति बेहतर रहेगी, आपके क्रियाकलाप आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति को नई बुलंदियों तक ले जाएंगे। कोशिश करे कि कारोबार को लेकर अति आत्मविश्वासी ना हो अन्यथा यह आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रियजन के साथ स्वयं को काफी खुशहाल महसूस करेंगे, आपके प्रियजन आपको कोई सुंदर उपहार प्रदान कर सकते हैं।