विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 11 नवंबर 2020: एकादशी का दिन लाएगा इन राशि वालों के लिए खुशियां

Horoscope Today 11 November 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 11 नवंबर 2020, दिन बुधवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 11 नवंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आपके समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां आएँगी जिनसे आपका मन काफी तनाव ग्रस्त रहेगा, आप चिंता में नजर आएंगे। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं, आर्थिक हालात इतने बिगड़ सकते हैं कि आज आपको किसी से उधार में धन लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रहेगी, अतः अपनी सेहत का ख्याल रखें। हालाँकि वहीं भाग्य पक्ष का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज अपने पारिवारिक जनों की सेहत का भी ख्याल रखें, घर के किसी बड़े-बुजुर्ग की स्थिति बिगड़ सकती है। कारोबार के लिए की गई यात्रा के लिए आज सफलता दायक साबित होने वाली है, हालांकि लंबी यात्राओं से बचने का प्रयत्न करें। आमदनी की स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य आपसी तालमेल की कमी रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है। आज आपको हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने प्रियजन के साथ कुछ बेहतरीन लमहे व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा, आज आप भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर कार्य करेंगे और कई तथ्यों का निर्धारण करेंगे। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है, आपके जीवनसाथी के बर्ताव में क्रोध नजर आएगा जो आपके रिश्तों पर अपना असर दिखा सकता है। ऐसे में आपको अपनी ओर से शांति से व समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। गृहस्थ वातावरण ठीक-ठाक बना रहेगा। आज सेहत की स्थिति भी सामान्य ठीक रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आप अपना ध्यान केंद्रित कर पाने में कठिनाई अनुभूति करेंगे, परन्तु ध्यान रखें, आपको अपने कारोबार पर केंद्रित होने की अति आवश्यकता है।

मिथुन राशि

आज आपके ऊपर पारिवारिक व घरेलू जिम्मेदारियां बनी रहेंगी। आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आप अपने पारिवारिक जनों के साथ अपना काफी समय व्यतीत करेंगे। घर की आवश्यकताओं को समझेंगे और उन्हें पूर्ण करने हेतु प्रयास करेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं पर आप अपना काफी धन भी कर सकते हैं। घरेलू खर्च को लेकर आपके ऊपर आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मसलों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है, आज परिस्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं और निर्णय भी आपके पक्ष में आ सकता है। कारोबार के मामले में आज का दिन सामान्यतया ठीक रहेगा। वहीं नौकरी पेशा जातकों को आज अपने क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। आज आपके मन में भिन्न-भिन्न प्रकार के विचारों का आवागमन होगा। सेहत की स्थिति बेहतर रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा को लेकर आपका आज का दिन सफलता प्रदान साबित होने वाला है। घर परिवार के छोटे जनों की ओर से आपको अपने कारोबार को लेकर लाभ प्राप्त हो सकता है, कारोबार के हालात के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवनसाथी के सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है जो आपको मानसिक रूप से तनावग्रस्त कर सकती है। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होने के योग नजर आ रहे हैं, हालांकि आपको अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। घर परिवार का माहौल ठीक-ठाक बना रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने तथ्यों को मजबूती व दृढ़ता के साथ एक-दूसरे के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और एक-दूसरे की भावनाओं को भी समझने का प्रयत्न करेंगे। आज भाग्य भरोसे कार्य ना छोड़े अन्यथा बनने वाले कार्य भी यूं ही पड़े रह जाएंगे, बाद में आपको इसी तथ्य का पछतावा भी होगा। अतः जो भी कार्य अटके हुए हैं, उन कार्यों हेतु क्रियाशील हो जाए।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...