विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

11 जनवरी 2021 राशिफल, इन जातकों को मिलेगा भाग्य का पूरा सहयोग

Horoscope Today 11 January 2021 Dainik Rashifal Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में आज काफी मन लगेगा। आप अपने बौद्धिक विकास व ज्ञान अर्जन में लीन नजर आएंगे। आज आप अपनी पढ़ाई व अपने विषय वस्तु में किसी ऐसे तथ्य व पहलुओं का संशोधन कर उसे संशोधित करेंगे जो आपके लिए काफी लाभकारी एवं कामयाबी साबित हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी आनंददायक रहने वाला हैं, आज आपके मध्य कुछ बेहतरीन प्रेम भरे आनंददायक लम्हें आएंगे, आपको एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का भी बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। वहीं विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपको कई प्रकार की तनावपूर्ण स्थितियों व समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी आपके क्रोध का शिकार हो सकते हैं। हालांकि कारोबार में आपका दिन अच्छा रहेगा, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका काम में मन लगेगा। आपके स्वास्थ्य के भी बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम सा बना रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक आवश्यकताओं पर पूरा-पूरा ध्यान देंगे, साथ ही पारिवारिक तथ्यों को काफी महत्व भी देंगे। आज आप अपनी माताजी से खुल कर बात करेंगे और अपने मन की बात भी उनसे साझा करेंगे। हालांकि आज पिताजी के साथ आपके संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं, उनकी कोई बात आपको अच्छी नहीं लगेगी और आप उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे देंगे। अपने पिता के प्रति आप अपनी ओर से नाराजगी जता सकते हैं। आज कोशिश करें कि अपने क्रोध व तुरंत प्रतिक्रिया देने वाले प्रवृत्ति पर थोड़ा नियंत्रण रखें। कारोबार में आपका आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आज आपके स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से भरा रहने वाले हैं। आज आप अपने प्रियजन के साथ भविष्य आदि के संबंध में योजनाओं का निर्धारण कर सकते हैं जो आपके मन को काफी खुश करेगा। आपको उनके साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने मित्रों व पारिवारिक जनों के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जो आपके मन को काफी हर्षित करेगा। आज आप अपने स्वजनों के साथ मिल बैठकर खूब सारी बातें भी करेंगे, हंसी ठिठोली भी होगी जिससे आपका मन हल्का होगा व प्रफुल्लित रहेगा। आप स्वयं को तनाव उलझनों से मुक्त महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे जातको का दिन थोड़ा आज थोड़ा उखड़ा सा हो सकता है। आज आपके जीवनसाथी के व्यवहार और बर्ताव से आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। हालांकि कारोबार में आपको मनो अनुकूल बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आज अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ख्याल रखें, सेहत के दृष्टिकोण से दिन कमजोर है। अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने पारिवारिक आवश्यकताओं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप अपने घर परिवार के जनों से किसी विषय वस्तु पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके आर्थिक हालात के बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वहीं विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से संपन्न रहने वाला है। आपके मध्य कुछ बेहतरीन लमहे आएंगे जो आपके रिश्ते को बेहतर व खुशहाल बनाएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य सा बना रहेगा। आप अपने प्रियजन के साथ कहीं घूमने-फिरने भी जा सकते हैं। कारोबार में आपको मनो अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। सेहत की दृष्टि से दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा, आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज के दिन आप निवेश आदि हेतु विचार कर सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...