विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 1 जनवरी 2021: साल का पहला दिन रहेगा इन राशियों के लिए चमत्कारी

Horoscope Today 1 January 2021 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहने वाला है। आज आप स्वयं को मानसिक रूप से काफी तनावग्रस्त महसूस करेंगे। इसका प्रभाव आपके कार्यों पर भी परिलक्षित हो सकता है। वहीं ससुराल पक्ष की ओर से किसी व्यक्ति से मतभेद आदि हो सकते हैं। आपके मन का तनाव क्रोध में परिणत हो जाएगा जो आपके संबंधों को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। अतः आपको अपने ऊपर संयम व स्वयं पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। अपने मन को शांत रखने का प्रयत्न करें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक बेहतरीन रहने वाला है। आज आप अपने प्रियजन के लिए कोई सुंदर उपहार आदि ला सकते हैं। जबकि नौकरी पेशा जातकों को अपने कार्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके लिए दिन अच्छा नहीं है, ना ही आप के कारोबार के हालात ठीक हैं। आपके उच्च अधिकारी भी आप पर अपना क्रोध जाहिर कर सकते हैं, उनसे बहसबाजी करने की बजाय अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का प्रयत्न करें। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से संपन्न रहने वाला है। आज आपके जीवनसाथी आपके लिए कोई सुंदर उपहार या वस्त्र ला सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाली से भरा रहेगा। आपका दिन खुशियों से भरपूर बितने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक बेहतरीन रहेगा, आपके मध्य कुछ प्रेम भरे रोमांटिक लम्हे आएंगे जिससे आपका संबंध गहरा होगा। हालांकि बेवजह के खर्च में भी बढ़ोतरी होगी जो आपके मन को परेशान कर सकता है। जबकि आमदनी के हालात सामान्य ही बने रहेगे। आज आपका गृहस्थ जीवन काफी सुखद व खुशहाल बीतने वाला है। गृहस्थ जीवन में संतुलन बना रहेगा जो आपके मन को संतुष्टि प्रदान करेगा। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने आदि को लेकर योजनाएं भी बना सकते हैं या घूमने-फिरने जा सकते हैं। वहीं संतान का मन खुश रहेगा। आपके संतान की खुशी आपको आत्मिक तौर पर प्रसन्नता प्रदान करेगी। कारोबार को लेकर आपका आज का दिन बहुत बेहतर नहीं है। आपको अपने कार्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप कोशिश करें कि समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर ले अन्यथा चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं कारोबारियों को आज लाभ की प्राप्ति तो अवश्य ही होगी किंतु लाभ आप को आंशिक रूप में परिलक्षित होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका मन थोड़ा खिन्न सा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा, आपके संबंध में किसी अन्य का हस्तक्षेप आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है और आपके मध्य दरार उत्पन्न हो सकती है। कोशिश करें कि अपनी ओर से इन दरारों को अभी से मिटाने में लग जाए अन्यथा आगे चलकर और भी अधिक बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपकी आमदनी में वृद्धि के आसार नजर आ रहे हैं। आप खूब धन लाभ कमाएंगे। आज विरोधियों से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। हालांकि पारिवारिक वातावरण आपका काफी अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को अपने कार्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति कर पाएंगे। घरेलु जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज अधिक संभाल कर रहने की आवश्यकता है, आप के मध्य किसी भी तथ्य को लेकर वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है। अतः थोड़ा सतर्क और संभल कर रहें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आपका मन भी अधिक खुश नहीं रहेगा। आप अपने आप को मानसिक तनाव के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे। हालांकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके एवं आपके प्रियजन के मध्य खुशहाली बरकरार रहेगी। आपको अपने प्रियजन के साथ कहीं भ्रमण पर जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने जीवन में कुछ बेहतर करने की कोशिश करेंगे, दोनों एक-दूसरे का साथ निभाते हुए कुछ नये कार्यों को आयाम देंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। आपको आज आपकी मेहनत का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। आज आपकी सेहत के दृष्टिकोण से दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कारोबार को लेकर भी आपके समक्ष अनेकानेक प्रकार की चुनौती आ सकती है। सोच समझकर ही कोई भी निर्णय लें और अपने कारोबार को दिशा निर्देश करें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।