विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशिफल 1 दिसंबर 2020: इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा माह का प्रथम दिन

Horoscope Today 1 December 2020 Aaj Ka Rashifal Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 1 दिसंबर 2020, दिन सोमवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 1 दिसंबर 2020 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य सा बना रहने वाला है। आज आपको सभी कार्य में लगभग सामान्य रूप से ही सफलता की प्राप्ति होगी। हालांकि आपके खर्च में अधिक वृद्धि हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके घर परिवार में किसी आवश्यक तथ्य पर विचार विमर्श किया जा सकता है, संभवत कोई अहम निर्णय भी लिया जाए। कार्यक्षेत्र को लेकर आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल होंगे। वहीं आपके निजी जीवन में भी खुशहाली बरकरार रहेगी, जीवन साथी के साथ आपका आज का दिन काफी बेहतरीन व्यतीत होने वाला है। कारोबार के मामले में आपको किसी व्यक्ति से बेहतरीन तौर पर मदद की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल में किसी जन के स्वास्थ्य की स्थिति के बिगड़ जाने के आसार नजर आ रहे है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव युक्त रहने वाला है।

वृषभ राशि

आज आपका मन थोड़ा बेचैन सा व असमंजस में रहेगा, आप स्वयं को कश्मकश व दुविधाजनक स्थिति में महसूस करेंगे। वहीं दोपहर के बाद परिस्थितियों के सामान्य हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको घर परिवार के जनों में से छोटे सदस्यों की ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपके मित्र व सहयोगी जन में से किसी की ओर से मदद प्राप्त हो सकती है। गृहस्थ जीवन को लेकर दिन आपका ठीक-ठाक सा व्यतीत होने वाला है। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। अतः आपको उनका अधिक से अधिक ख्याल रखना चाहिए। आज आपके भाग्य पक्ष प्रबल है, अर्थात आपके भाग्य के बलबूते व बुलंद सितारों की बदौलत आपके कई कार्य आसानी से शीघ्र ही बन जाएंगे, किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आज आपके जीवन साथी के साथ सम्बन्ध में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

ये भी देखें: अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय, पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दोपहर तक आपके खर्च में असीमित वृद्धि हो सकती है, आप अपने खर्च को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। वहीं दोपहर के बाद आप अपने आर्थिक खर्च पर नियंत्रण स्थापित कर पाने में सफल हो जाएंगे। आज आपको अपने विरोधियों से भी काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है, आपके विरोधियों की वजह से कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, संभवत आपके खर्च भी बढ़ जाएं और आपको ऐसी कई अन्य प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़े। वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन सफलता प्रदायक साबित होने वाला है। आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों में भी खूब मन लगेगा। वहीं निजी जीवन में आपके सुख शांति की कमी नजर आएगी। ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम व रोमांस बढ़ेगा। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान मिश्रित परिणाम प्रदर्शित करने वाला साबित होगा। दोपहर तक आपका दिन काफी अच्छा भला चंगा बना रहेगा। आपकी आमदनी के हालात भी बेहतर बने रहेंगे। किंतु दोपहर के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे बिगड़ने लगेगी, विशेष तौर पर आर्थिक पहलुओं को लेकर दोपहर के बाद आपकी स्थिति अधिक प्रभावित हो सकती है। आपके खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जिस पर आपका मन अटका रहेगा। आपके मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति में भी गिरावट आ सकती है, मौसम परिवर्तन की वजह से सर्दी, जुकाम आदि हो सकता है। अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें। मौसम परिवर्तन के मुताबिक कपड़े आदि प्रयोग करें। दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातक का जीवन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, जीवन साथी का आपका सम्पूर्ण सहयोग करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...