विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 7 जुलाई 2020

Dainik Rashifal 7 July 2020 Horoscope

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया व्यतीत होगा। आपका पूरा ध्यान कार्यक्षेत्र की ओर केंद्रित रहेगा जिस वजह से आप स्वयं को बहुत ही अधिक व्यस्त महसूस करेंगे। घरेलू मामले में दिन ठीक-ठाक व्यतीत होगा, किंतु आपको अपने समय अधिक ना दे पाने की वजह से खेद महसूस होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया ही व्यतीत होगा। वहीं प्रेम जीवन बिता रहे जातकों के लिए आज का दिनमान लंबे समय बाद खुशहाल रहेगा। आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, भौतिक संपदा में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आर्थिक मामलों में दिनमान बढ़िया रहेगा, लाभ के योग बन रहे हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का अधिक से अधिक ख्याल रखें, उनका सहयोग करें, यह आपके लिए आशीर्वाद प्राप्ति का सुगम माध्यम बनेगा। दिनमान बेहतर व्यतीत होगा किंतु आपको स्वयं का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सेहत के मामले में दिनमान उतार-चढ़ाव से युक्त बन रहा है।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम प्रदर्शित करेगा। आज आपके पुराने अटके कार्य बन जाएंगे। हालांकि कार्यक्षेत्र हेतु दिनमान बहुत बेहतर तो नहीं है, फिर भी पुराने रुके हुए कार्यों की निटपने हेतु आज का दिन बढ़िया साबित होगा। पारिवारिक जीवन बढ़िया है, आप घर-परिवार के साथ खुशियों से भरे लम्हे व्यतीत करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है, संभवत किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, एक-दूसरे को समझने का प्रयत्न करें। वहीं जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर साबित होगा। आज आपके किसी अपने धार्मिक गुरु अथवा ज्ञानी पुरुष से भेंट हो सकती है, यह आपके लिए मददगार सिद्ध होगा। आपको नए मार्ग प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन बढ़िया साबित होगा। कुछ नौकरी पेशा जातकों के लिए आज ट्रांसफर के भी योग बन रहे हैं।

ये भी देखें: आज का दैनिक पंचांग 07 जुलाई 2020

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहेगा। आर्थिक मामलों में धन की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन बढ़िया व्यतीत होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन पहले की अपेक्षा काफी अनुकूल रहेगा। आज आपके पुराने लंबे समय से चले आ रहे तनाव समाप्त होंगे। पुराने वाद-विवाद एवं अन्य प्रकार की विभिन्न समस्याओं से मुक्ति मिलने के आसार हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में संबंधित आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों में विलंब होगा जो आपके मनोबल को कमजोर बनाने का कार्य कर सकता है, फिर भी आप अपने कार्य क्षेत्र में कार्यरत रहने हेतु पुणे प्रयत्न करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं जो आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। इसका प्रभाव आपकी सेहत पर भी परिलक्षित हो सकता है।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आप सामाजिक कार्य में खूब रुचि लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करना आपके लिए हितकारी होगा। आज लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे, आपके कार्यों से कई लोगों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता हैं, अतः अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की अपनी क्षमता अनुसार मदद करें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत ही लाभकारी है, आपके प्रति जनता का रुझान बढ़ेगा। आज के प्रयास से वे आपसे भावनात्मक तौर पर जुड़ेंगे जिसका शुभ परिणाम आपको दीर्घायु समय में स्पष्ट दिखेगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आप अपने कई कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। माता जी की सेवा करें, इससे आपको उनका आशीष प्राप्त होगा जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। पिता के द्वारा दी जा रही सलाह पर विचार-विमर्श करें, उनकी सलाह आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। आपके जेष्ठ पुत्र आपके कार्यभार को संभालने में मदद करेंगे।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातक जोखिम भरे कार्यों में अपना हाथ लगाएंगे जिसमें आपके अंदर के आत्मबल एवं साहस लोगों को स्पष्ट दिखेंगे। लोग आपकी सराहना करते नहीं थकेंगे। आपका दूसरों के लिए किया गया संघर्ष दूसरों के मन मे आपके प्रति मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है, कार्यक्षेत्र में थोड़ी मंदी बनी रहेगी। आज के दिन किया गया आर्थिक निवेश आपके लिए लाभदाई सिद्ध हो सकता है। कारोबार में लाभ के योग हैं। व्यापार वर्ग से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत ही लाभकारी है। पारिवारिक जीवन आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा। आपको आपके कर्म पथ पर चलने हेतु स्वजन प्रेरित करेंगे, उनका साथ आपका हौसला बढ़ाएगा। प्रेम प्रसंगों में दिन सामान्य है। वहीं विवाहितों के लिए दिन अत्यंत ही खुशनुमा है, आज आपके पुराने कलह क्लेश समाप्त होंगे। आपके बीच के मनमुटाव की वजह समाप्त होंगी एवं आपसी समझ विकसित होगी। आज आपके अंदर मूलभूत परिवर्तन दिखेगा जो आपके स्वजनों का दिल जीत लेगा।

ये भी देखें: वास्तु टिप्स जो बदलेंगे आपके हालात

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों का मन खुश मिजाज रहेगा। आप अपने सभी कार्य मजे-मजे में करते चले जाएंगे। अधिक से अधिक मेहनत करेंगे। दिन खुशनुमा रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद है, घर-परिवार में मौज मस्ती का वातावरण रहेगा। साथ बैठकर घर में स्वजनों के साथ थोड़ी देर हंसी ठिठोली करेंगे जिससे पारिवारिक माहौल में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और आपके बीच के आपसी स्नेह एवं प्रेम भाव में बढ़ोतरी होगी साथ ही पारिवारिक एकता में भी वृद्धि होगी। आज आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा जिससे लंबे समय से अटके हुए कार्य बन जाएंगे। पिता की पहुंच आपके कार्य को और सरल बनाएगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा, आपको आपकी संतान पर गर्व महसूस होगा। घर-परिवार में खुशहाली की लहर दौड़ जाएगी। दिन बेहतरीन है, लगन से कार्य करते जाएं।

तुला राशिफल

आज आपको आपकी तरक्की करने के मार्ग मिलेंगे। मान-सम्मान में खूब वृद्धि होगी। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आपके द्वारा दी गई तरकीब आपके सहकर्मी अपनाने की चेष्टा करेंगे। आपके कार्यकुशलता एवं नुस्खे की चर्चा होगी। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न है, पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आपको कार्य एवं कार्यक्षेत्र में खूब मन लगेगा। आनंद से भर कर जोश व उत्साह से आप कार्य करेंगे। दांपत्य जीवन में दिनमान सामान्य बना रहेगा। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा, आप एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करेंगे जिससे आपके बीच की करीबियां बढ़ेंगी। घर-परिवार में स्थिति बेहतर होगी। पारिवारिक माहौल सुख प्रदान करेगा, घर-परिवार में प्रेम व सौहार्द भाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर है, सेहत की स्थिति में सुधार आएगा। किसी घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

ये भी देखें: क्या करें क्या ना करें मंगलवार के दिन

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अपने शब्दों पर लगाम रखें अन्यथा बेवजह वाद-विवाद में घिर जाएंगे जो आप के दीर्घकालिक समय हेतु ठीक नहीं है। संभवत आप अपनी वाणी से कानूनी मसलों में भी फंस जाएंगे। अपने उतावलेपन पर अपना नियंत्रण स्थापित करें। आज आप भौतिक सुख संपदा की वस्तुओं के अनुसार हेतु खरीदारी का मन बनाएंगे। आपकी उन्नति को देखकर आपके माता-पिता आपसे प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थीगण किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को लेकर मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने जीवनसाथी से बातचीत में मधुरता बरतने की आवश्यकता है अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अतः प्रेम भाव बनाए रखें। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा।

धनु राशिफल

दोपहर तक आपका कार्यक्षेत्र में मन लगा रहेगा, वहीं दोपहर के बाद मानसिक भटकाव की स्थिति उत्पन्न होगी। आप अपने कार्यक्षेत्र से शीघ्र उब जाएंगे जो आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। यह आपकी दैनिक दिनचर्या को भी प्रभावित करेगा। आज आपको कुछ अप्रत्याशित धन लाभ होने की संभावना है। घर-परिवार में बड़े-बुजुर्गों को आपके सहयोग की आवश्यकता है, उनकी मदद करें एवं अपने कार्यक्षेत्र में भी उनकी सलाह परामर्श लें। यह आपके लिए नए मार्ग प्रशस्त कर सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य ही रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिनमान कुछ ठीक नहीं है, आपके बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी, छोटी सी बात को अधिक हवा ना दें अन्यथा यह बड़ी समस्या बन सकती है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। कारोबार में रिस्क लेने योग्य कार्य ना करें।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों की वाकपटुता एवं हाजिर जवाबी उन्हें कोई बड़ा मुकाम दिला सकती हैं। आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लोग आपकी सराहना करेंगे। आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। सेहत की स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है। आमदनी सामान्य रहेगी, हालांकि लाभ हेतु नई मार्ग मिल सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रेमीजन की किसी बड़ी कामयाबी का हिस्सेदार बनेंगे, आपकी मदद से आपके प्रेमीजन का कोई अटका हुआ कार्य बन जाएगा जो आपके बीच के प्रेमभाव को और अधिक बढ़ा देगा। आज आपको कारोबार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, किंतु यह यात्रा आपके लिए कुछ ठीक नहीं है क्योंकि आज के दिन दुर्घटना आदि के घटित होने के योग हैं। इन मामलों में सावधानी बरतना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आज आप क्रिएटिव चीजों में रुचि लेंगे, अपनी पुरानी रुचि से जुड़े कार्य करेंगे। आप लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में लगे रहेंगे। आज आपको किसी स्वजन की ओर से उपहार आदि मिल सकता है। हालांकि सेहत के मामले में दिन मान कुछ ठीक नहीं है, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष की ओर से किसी बात को लेकर थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। कारोबार में ध्यान देने की आवश्यकता है। आप इधर-उधर की चीजों पर व्यर्थ में समय व्यतीत करने से बेहतर अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान दें अन्यथा इस रवैया से भविष्य में स्थिति और अधिक बिगड़ जाएगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहेगा, आप के बीच आपसी समझदारी बढ़ेगी एवं एक-दूसरे के प्रति अपनेपन का भाव विकसित होगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद है। घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने घर में पारिवारिक तौर पर किसी समारोह आदि का आयोजन कर सकते हैं। आप अपने घर में किसी शुभ कार्य को करवा सकते हैं। आप अपनी भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि हेतु किसी नई चीज की खरीद सकते हैं जिससे घर-परिवार के जन प्रसन्न रहेंगे। कारोबार के मामले में आपको बेहतरीन नतीजे प्राप्त होंगे। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी तो वहीं दूसरी ओर खर्च में बढ़ोतरी होगी। किंतु आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आर्थिक मामले में परिस्थितियां अनुकूल ही है। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से युक्त हो सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के बीच की स्थिति तनावपूर्ण होंगी, किसी अन्य की वजह से आपके बीच में मतभेद उत्पन्न होगा जिससे आपके रिश्ते समाप्त होने तक की कगार पर आ सकते हैं।