विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

29 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 29 January 2020

आज दिनांक 29 जनवरी 2020 को हिन्दू पंचांग अनुसार विक्रमी संवत् 2076, पौष माघ की अमावस्या तिथि एवं दिन बुधवार का है। आज के दिन सूर्योदय प्रातः 07:14 बजे तथा सूर्यास्त सांय 17:52 बजे होगा। आज के दिन उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भी है आज योग शिव भी 28:14 तक रहेगा। आज चन्द्रमा  मीन राशि में  है। राहुकाल दोपहर 12:33 से 13:53 बजे तक बना रहेगा। अतः इस कालावधि में कोई भी मंगल कार्य न करें।। आज  शुभ मुहूर्त अभिजीत नहीं है।

इस वर्ष वसंत पंचमी का त्यौहार दो तिथियों में बन रहा है जिसमे आज 29 जनवरी और कल 30 जनवरी को यह पर्व देश के अलग अलग हिस्सों में मनाया जायेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की स्थिति जानने के बाद आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के दैनिक राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों का होगा आज भाग्योदय और किन पर बरपेगी माँ सरसवती की कृपा।

मेष राशि

आज स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। कारोबार में लाभ के योग हैं। कार्यस्थल पर अभी और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

मन फुर्तीला रहेगा। सभी कार्यों में अग्रसर रहेंगे। सेहत के स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है। आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कहीं दूर यात्रा पर जाने के योग हैं।

मिथुम राशि

कार्यक्षेत्र में मेहनत के साथ कार्य करेंगे जिसके आपके अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित समस्या से जूझना पड़ सकता है।

शीघ्र विवाह हेतु उपाय जो करेंगे सभी बाधाएं दूर

कर्क राशि

व्यापारिक तौर पर लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आ सकता हैं। वहीं नौकरी-पेशा लोगों के लिए दिन कुछ खास नहीं रहेगा। पारिवारिक सुख की अनुभूति होगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि

आज भाग्य आपके साथ है। सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन बेहतर है। पारिवारिक खुशियां बरकरार रहेगी।

कन्या राशि

धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। पूजा-पाठ आदि में मन लगेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य का संपादन हो सकता है। कार्यस्थल पर कार्य भार बढ़ेगा। सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन संघर्षमय है जिससे जूझने की आवश्यकता है। पारिवारिक कलह-क्लेशों से दूर रहने की कोशिश करें। मानसिक अशांति बनी रहेगी। रणनीति अनुसार कार्य करने की आवश्यकता है।

वास्तु टिप्स जो बदलेंगे आपकी किस्मत

वृश्चिक राशि

दिन बेहतर है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा कोई बड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आज पारिवारिक सुख बना रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही बेहतरीन है। मन खुशी से भरा रहेगा। आज यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके हर्षोल्लास में उन्नति करेगी। इस यात्रा में अपनों का साथ भी प्राप्त हो सकता हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मकर राशि

आर्थिक उन्नति के योग हैं। कारोबार में लाभ होगा। कहीं दूर यात्रा पर जाने की संभावना है। यात्रा पर जाने में संकोच ना करे क्योंकि यह आपकी उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करेगी।

कुम्भ राशि

सेहत से जुड़ी परेशानियों से पीड़ित रहेंगे। पेट से जुड़ी समस्या उत्पन्न होगी, अपने खान-पान का ध्यान रखें। मौसम प्रभाव भी आप पर अपना रंग दिखा सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

किन लोगों के लिए है नीलम भाग्यशाली

मीन राशि

आज आप अपने सभी कार्य जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की चेष्टा करेंगे। अपने कार्य को लेकर गंभीरता दिखेंगे। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लाभ के योग हैं।