विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 26 जून 2020

Dainik Rashifal 26 June 2020 Horoscope

आज 26 जून 2020 आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज शुक्रवार का है। विक्रम संवत 2077 चल रहा है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्ध में स्थित है, ग्रीष्म ऋतु है। आज पंचमी तिथि सुबह 07:01 तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। सूर्योदय का समय प्रातः 5:24 और सूर्यास्त का समय संध्या 7:24 पर, चंद्रोदय का समय सुबह 10:12 और चन्द्रास्त का समय रात्रि 11:34। 26 जून 2020 का पंचांग देखें।

आज दिनांक 25 जून 2020, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

दिन पहले से अच्छा रहेगा। भाग्य साथ देगा। कार्यक्षेत्र में किसी काम की वजह से को दबाव बना रह सकता है। व्यापारिक स्तर पर आज लाभ प्राप्त हो सकते हैं। विवाहित जीवन में थोड़ी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। परिवार में शादी के योग्य जातकों के शादी पर विचार हो सकता है। पारिवारिक वालों में आपसी प्रेम बना रहेगा। किसी धार्मिक कार्य की तरफ आज आपका रुझान बन सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन पहले की तुलना में ठीक रहेगा आपके अच्छे स्वभाव की वजह से आपके सभी अपने आप से खुश रहेंगे। घर पर वरिष्ठ सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधित किसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सभी काम समय पर पूर्ण हो जाएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज स्थिति थोड़ी विपरीत हो सकती है।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के मंत्र एवं उपाय

मिथुन राशि

दिन फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ी मेहनत से ही बहुत ज्यादा फायदा मिल सकता है। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में प्रेम बना रहेगा। जीवन में उन्नति से संबंधित आज कोई बेहतर मौका आपको मिल सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज के दिन पुराना दिया हुआ धन आपको वापस प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि

परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आपकी आमदनी पहले की अपेक्षा कम हो सकती है जिस वजह से मानसिक चिंता बन सकती है। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा। व्यवसाय में पुराना फसा हुआ पैसा आज वापस प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज हर काम को पूरे जोश के साथ संपन्न करेंगे। आज आपके सभी कार्य सुगमतापूर्वक पूरे होते चले जाएंगे जिससे आपका मन खुशी से भरा रहेगा। भविष्य हेतु आज आप किसी खास योजना पर विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके अच्छे स्वभाव की वजह से वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। वैवाहिक जीवन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा, आज आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन शुभकारी रहेगा। पैसे से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले भली-भांति विचार-विमर्श कर ले। व्यवसायिक स्तर पर दिन शुभकारी रहेगा।

कन्या राशि

आज स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी आ सकती है, अपना ध्यान रखें। विवाहित जीवन में जीवनसाथी के साथ अपनापन बढ़ेगा। आज आप के मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ होगी। आज आपकी कुछ विशेष लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कारोबारी तौर पर दिन सामान्य रहेगा

ये भी पढ़ें: राहु का कुंडली में होने पर क्या होता है प्रभाव

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर आप अपनी बुद्धिमता का इस्तेमाल करते हुए कई कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे, जिस वजह से आप के वरिष्ठ अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने खर्चों पर लगाम कसने की जरूरत है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत के मामले में दिन थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। आज गाड़ी चलाते समय बहुत ही ज्यादा सतर्क रहें। आज कहीं फसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मध्यम फलदाई रहेगा। आज कार्यस्थल पर आपको आपके परिश्रम के अनुसार ही परिणाम मिलेंगे। संपत्ति से संबंधित किसी सौदे पर आज आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। संगीत और कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष फलदाई रहेगा। आज आपके कहीं फंसे हुए धन वापिस मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक जीवन में अपनों का प्रेम बना रहेगा। आज आपके सभी लंबित कार्य सुगमता पूर्वक बनते चले जाएंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को आज बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आज किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद भेंट हो सकती है, उसके साथ किसी सफर पर जाने पर विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशी बनी रहेगी।

मकर राशि

दिन पहले की तुलना में ठीक रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ सकती है। सेहत के मामले में आज कोई परेशानी उभर कर सामने आ सकती है। व्यय में अधिकता की वजह से आज मानसिक चिंता बनी रह सकती है। कार्यस्थल पर दिन अच्छा बीतेगा, आपके सभी कामों की आपके अधिकारी प्रशंसा करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए मंगलकारी रहेगा। आज किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपको अनुकूल परिणाम प्रदान करेगा। सेहत के तौर पर आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज किसी पुराने मित्र से कहीं पर आप मिल सकते हैं। आमदनी के नए विकल्प मिल सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों के मामले में आज आपके प्रेमीजन आपसे नाराज हो सकते हैं।

मीन राशि

आज शुरू किए गए सभी कार्यों में आपको कामयाबी मिलेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके शत्रु आपके विरुद्ध कोई साजिश रच सकते हैं, उन से सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में जीवनसंगी का सहयोग आपके कई कार्यों को पूर्ण करने में सहायता प्रदान कर सकता है। सेहत के मामले में स्थिति थोड़ी विपरीत हो सकती है।