विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

26 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 26 January 2020

आज 26 जनवरी 2020 को माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन रविवार है। आज हमारे देश भारत का 71वा गणतंत्र दिवस है।  एस्ट्रोकाका के पुरे परिवार की ओर से आप सभी को इसकी बधाई।

आज सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहु काल रहेगा। इस काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य ना करें। आज पंचक प्रारंभ सायं 5 बजकर 39 मिनट से होगा। सूर्य उत्तरायण स्थिति में है।
 
26 जनवरी 2020 के दिन इतने शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर की स्थिति के बाद आज का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा, हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से। इस भविष्यफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है जिसके द्वारा हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो फिर देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा आज सभी 12 राशि के जातकों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

कार्यभार में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक थकावट बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। दिन बेहतर है किंतु सेहत से को लेकर सचेत रहें। अपनों का सहयोग आपको बल देगा।

वृषभ राशि

उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा तो वहीं सहकर्मियों के मन में द्वेष भाव बना रहेगा। परिवार के बड़े सदस्यों में से कोई एक आपसे रुष्ट हो सकता है। अपनों का ख्याल रखें।

मिथुन राशि

आज अपनी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी, किंतु स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। मौसमी प्रभावा आप पर हावी रहेगा।

कर्क राशि

दिन मध्यम है किन्तु कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे जिसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपके शत्रु आप पर हावी हो सकते हैं, अतः सचेत रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपनों का प्रेम बढ़ेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। सभी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे।

कन्या राशि

दिन ठीक ठाक है। आज कोई आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। अनावश्यक अधिक व्यय ना करें। एक तरफ लाभ के योग हैं तो दूसरी तरफ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। बुद्धिमता का प्रयोग करें।

तुला राशि

दिन खुशनुमा रहेगा। कहीं से किसी बड़ी खुशखबरी के आने के आसार हैं। संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

दिन मध्यम है। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए शुभ नहीं है, अतः प्रयत्न करें कि आप इस यात्रा पर ना जाएं।

धनु राशि

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी सिद्ध पुरुष के दर्शन हो सकते हैं। जीवन का सही अर्थ समझ आएगा। अपनों का सहयोग बना रहेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अत्यंत ही शुभकारी है। जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज पुराने अटके कार्य बनेंगे। न्यायालय से सम्बंधित मामले समाप्त हो जाएंगे।

कुम्भ राशि

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। कहीं से आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं। अपनों का सहयोग खुशी देगा। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम है किंतु कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। साथ ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है। आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी जिससे चिंतित रहेंगे