विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 25 जून 2020

Dainik Rashifal 25 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी कार्य विशेष में मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। गृहस्थ दायित्वों को निभा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप बहुत अधिक परिश्रम करेंगे  जिसके आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। आज के दिन उधार लेन-देन से बचें। संतान की तरफ से कोई शुभ सन्देश मिल सकता है, उनके साथ खुशहाल समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दफ्तर के कार्य वक्त पर संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जातकों का दिन प्यार से भरा रहेगा, परन्तु आज आपके जीवनसाथी किसी बार पर क्रोधित हो सकते हैं, एहतियात बरतें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन बेहतर सिद्ध होगा।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा, परन्तु किसी भी कार्य को लेकर हड़बड़ाहट ना बरतें। पारिवारिक जीवन में घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आज के दिन कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन हेतु जा सकते हैं। व्यापारिक तौर पर आज आर्थिक लाभ आपकी उम्मीद से कम हो सकता है। घरेलु वातावरण आनंदमय रहेगा, आपसी प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसंगी से साथ रिश्ते बेहतर होंगे। प्रेम सम्बन्धो के मामले में आज किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को अभी और सब्र करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: अपना राशिफल जानें

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। एक और आपका मन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा तो वहीं दूसरी ओर किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रह सकता है जो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। दाम्पत्य जीवन में माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है परन्तु जीवनसाथी की कोशिश इसे संभाल सकती है। संतान की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। पारिवारिक दायित्वों को निभाने में कामयाब रहेंगे। कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए खुशनुमा साबित होगा।

कर्क राशि

पुराने लंबित सभी कार्य संपन्न होंगे। गृहस्थ वातावरण में आपका सकारात्मक व्यवहार अपनों पर अच्छा असर डालेगा। आज स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन प्राप्ति की सम्भावना बन रही है। शादीशुदा जातकों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक स्तर पर आज आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपनों के विचार जान लेना अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है, परन्तु व्यय भी बढ़ सकते हैं। प्रेम सम्बंधित मामलों में दिन प्रेम भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको अपनी राय रखने का अवसर प्राप्त मिलेगा जिससे लोग पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

सिंह राशि

दिन अच्छा बीतेगा। थोड़ा व्यय की वजह से परेशानी उत्पन्न हो सकती है लेकिन अच्छी आय से यह परेशानी दूर हो जाएगी। अपनी दैनिक दिनचर्या में कोई परिवर्तन आदि कर सकते हैं जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे, आज आप कार्य को मन लगाकर करेंगे। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर नोंकझोंक की स्तिथि बन सकती है, सावधानी बरतें। प्रेम सम्बंधित मामलों में ही किसी परेशानी से रूबरू होना पड़ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े जातकों के लिए दिन बेहतर परिणामों वाला रहेगा। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत को लेकर योजना बना सकते हैं।  

ये भी पढ़ें: बृहस्पति ग्रह दोष शांति के उपाय

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज किसी गृहस्थ कार्य को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। धन सम्बन्धी मसलों पर साझेदार से सहयोग प्राप्त हो सकता है। दोपहर के पश्चात अनावश्यक व्यय में अधिकता हो सकती है जो आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धिमता का प्रयोग कर आप अपने कार्यों को सरलता से संपन्न कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल में किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। प्रेम सम्बंधित मामलों में आज एक-दूसरे के प्रति दायित्व बढ़ सकते हैं। आज आप कला अथवा साहित्य की तरफ रूचि बढ़ा सकते हैं। किसी कार्य विशेष में मित्रों से सहायता प्राप्त होगी।

तुला राशि

दिन अच्छा रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी जिससे आर्थिक पक्ष बेहतर होगा, साथ ही खर्च कम होंगे। किस्मत के सहयोग से आज सभी कार्य जल्दी एवं सरलता से संपन्न हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में खुशी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में स्तिथि तनावपूर्ण रह सकती है, परन्तु प्रेम सम्बन्धो के मामले में आज आपको प्रेमीजन के साथ अच्छे लम्हे बिताने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के आपको जल्दी ही निष्कर्ष प्राप्त होंगे। महिलाओं को आज कोई शुभ सन्देश प्राप्त हो सकता है। करियर के तौर पर आज का दिन बेहतर सिद्ध होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा सम्बंधित बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। घरेलु सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का आज मन धार्मिक कार्यों की ओर अग्रसारित हो सकता है। दिन ठीक ठाक गुजरेगा। कार्यक्षेत्र में आज अपने कार्य पर सम्पूर्ण ध्यान केंद्रित करेंगे जिससे आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम एवं रोमांस रहेगा, एक दुसरे के प्रति आकर्षित होंगे। छात्रों को आज अपने करियर से सम्बंधित कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में पिता को कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है, उनका ध्यान रखें। किसी कार्य विशेष में बड़े भाई की सहायता प्राप्त हो सकती है। प्रेम सम्बन्धो के मामले में प्रेमीजन से किसी बात को लेकर खटास उत्पन्न हो सकती है, परन्तु बाद में स्तिथि में सुधार भी होगा। अपनी सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, खाने-पीने पर संयम बरतें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आप किसी लम्बी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विषय पर घर में चर्चा हो सकती है। आज का दिन निवेश हेतु ठीक नहीं है, हो सकते तो इसे अभी टाल दें। कार्यक्षेत्र में आपकी स्तिथि बेहतर रहेगी, सभी कार्य सरलता से सम्पन्न होंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, अपनी वाणी पर संयम रखते हुए स्तिथि को सँभालने की कोशिश करें। प्रेम जीवन गुजार रहे लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक तौर पर आज अच्छे लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज सूझबूझ के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। अनावश्यक व्यय की अधिकता की वजह से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा, आज आप स्वयं के कामों को संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसंगी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबधित मामलों में आज अच्छी खबर मिल सकती है। धन सम्बंधित मसलों पर आपको बुद्धिमता के साथ निर्णय लेने की जरुरत पड़ सकती है। किसी कार्य विशेष में आप अपनी योजना को बदल सकते हैं।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कुंभ राशि वाला का दिन बेहतर रहेगा। परिवारवालों की सहायता से आज आपके कई अटके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने कार्यों को मन लगाकर करेंगे जो आगे चलकर आपको बेहतरीन परिणाम देंगे, साथ ही आपकी आय में वृद्धि भी करवा सकते हैं। घरेलु वातावरण में आज रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में आज आप अपने जीवनसाथी से अपने मन की कोई बात साझा कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन शुभकारी रहेगा। आज के दिन दूसरों के पचड़ों में पड़ने से बचें अन्यथा आप स्वयं पर मुसीबत ले सकते हैं। प्रेम सम्बंधित मामलों में दिन बेहतर रहेगा, आज आप अपने प्रेमीजन की खुशी का पूरा ध्यान रखेंगे। भाग्य का साथ प्राप्त होगा जिससे आप अपने कामों को वक्त रहते संपन्न कर लेंगे।

मीन राशि

आज सामाजिक कार्यो की तरफ रुझान बढ़ेगा। आज कार्यक्षेत्र में अपनी सूझबूझ और चतुराई का प्रयोग करके आप अपने कई कार्यों को कामयाब बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप स्वयं को तंदुरुस्त महसूस करेंगे, लेकिन खान पान के मामले में तले भुने पदार्थ ना लें। वैवाहिक जीवन में मिठास में वृद्धि होगी बढ़ेगी। कारोबार में प्रगति हेतु नयी योजना बना सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी रह सकती है। अचानक कहीं से पैसा मिलने की सम्भावना बन सकती है। प्रेम सम्बन्धो के मामले में दिन शानदार रहेगा, आज आपकी बात विवाह तक पहुँच सकती है।