विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

23 मार्च 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 23 March 2020

आज दिनांक 23 मार्च 2020 चैत्र कृष्णा की चतुर्दशी तिथि एवं दिन सोमवार का है। विक्रम संवत् 2076 चल रहा है। आज शुभ योग अपराह्न 01 बजकर 50 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ होने जा रहा है। वहीं शकुनि करण मध्याह्न 12 बजकर 31 मिनट तक है। इसके उपरांत नाग करण का आरंभ होगा।

आज अमृत काल शाम 04 बजकर 23 मिनट से शाम 06 बजकर 11 मिनट तक है। वहीं शुभ मुहूर्त में से अभिजीत मुहूर्त शाम 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा, जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। आज निशिथ काल मध्यरात्रि में 12 बजकर 04 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 51 मिनट तक होगा, जबकि गौधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से शाम 06 बजकर 46 मिनट तक गतिमान है।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 23 मार्च 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातको के आज आर्थिक उन्नति के योग हैं। कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी से अनबन भी हो सकती है, समझदारी से कार्य करें, दिन बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि

कारोबार में उन्नति के योग हैं। लाभ होने के पूर्ण आसार हैं। आज आपका अपने खर्च पर नियंत्रण रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त होगी। दांपत्य जीवन बेहतर होगा। एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्य मे सफलता हासिल करेंगे किंतु आर्थिक मामलों में स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप मेहनत एवं लगन के साथ सभी कार्य को संपन्न करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।

ज्योतिषीय उपाय जो करेंगे सभी कष्ट दूर

कर्क राशि

आलस्य से बचने का प्रयत्न करें। जोश व उत्साह को बरकरार रखें। आर्थिक लाभ होंगे। सभी कार्य मेहनत के साथ संपन्न करें। सेहत की स्थिति पहले की तुलना में बेहतर रहेगी। दांपत्य जीवन में कलह क्लेश उत्पन्न हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों लिए दिन उतार चढ़ाव युक्त है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, अतः अपने खर्च पर नियंत्रण रखे। आय में कमी आएगी। अचल संपत्ति का क्रय कर सकते है जिसमें परिवार आपका सहयोग देगा।

कन्या राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रेम प्रसंग में दिन मध्यम रहेगा। जीवनसाथी से आप किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। अपनी सेहत का विशेष तौर पर ख्याल रखें।

तुला राशि

आज आपको सभी कार्य सतर्कता एवं समझदारी बरतने की आवश्यकता है। आपके शत्रु आपके विरुद्ध कोई साजिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य आपके साथ नहीं है, समझदारी का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि

घर में रिश्तेदार आदि का आगमन हो सकता है जिससे घर में खुशहाली बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। किसी समारोह आदि का आयोजन करने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि

कारोबार में लाभ के योग हैं। आज निवेश न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में दिन बेहतर है, अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपसी करीबियां बढ़ेंगी।

मकर राशि

आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आप के कारोबार के लिए शुभ फलदाई है किंतु दूसरी ओर शारीरिक थकावट बनी रहेगी। सेहत संबंधी परेशानियों से पीड़ित रह सकते हैं, साथ ही मौसम प्रभाव आप पर हावी रहेगा।

कुम्भ राशि

मानसिक प्रसन्नता बरकरार रहेगी। घर में खुशहाली बनी रहेगी। किसी समारोह का आयोजन हो सकता है। घर में रिश्तेदार, पुराने दोस्त आदि आएंगे। आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। दिन बेहतर रहेगा।

मीन राशि

सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। मौसमी प्रभाव से बचें। वायरल, प्रदूषण आदि से बचें। स्वच्छता बरतने का प्रयास करें। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। अपनों का सहयोग बना रहेगा।