विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

22 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 22 January 2020

आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन बुधवार है, जिसमें ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार है। आज राहु मिथुन राशि में हैं, जबकि वृश्चिक राशि में मंगल हैं। वहीं धनु में शनि, चंद्रमा, गुरु और केतु हैं तो मकर राशि में सूर्य और बुध विराजमान हैं, जबकि कुंभ राशि में शुक्र का गोचर चल रहा है।

इतने योगों का आज 22 जनवरी 2020 के दिन सभी 12 सितारों के लिए कैसा होगा प्रभाव, किसका भाग्य होगा उदय, यह जानना रोचककारी हो जाता है। एस्ट्रोकाका पर आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

भाग्य आप के साथ हैं। कहीं यात्रा पर जाने के योग हैं, जो आपके लिए आनंददायक रहेगी। घर में सुख शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। दिन बेहतर व्यतीत होगा। अपनों का सहयोग हौसला बढ़ाएगा।

वृषभ राशि

कार्यभार बढ़ेगा जिससे शारीरिक एवं मानसिक थकावट का अनुभव करेंगे। स्वास्थ संबंधी समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। परिवार का स्नेह बना रहेगा। हिम्मत से कार्य करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन बेहतर है किंतु कार्यभार में बढ़ोतरी के कारण स्वास्थ संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कार्य क्षेत्र में लाभ के योग हैं। आर्थिक उन्नति होगी।

कर्क राशि

आज आपका दिन रिश्तों के बीच घिरा रहेगा जिसके शुभ परिणाम भी प्राप्त होंगे। विवाहित जीवन सुखमय व्यतीत होगा। जीवनसाथी के संग समय व्यतीत करने का पूरा अवसर प्राप्त हो गया। प्रेम प्रसंगों के दिन बेहतर है।

सिंह राशि

आज आपको संतान से संबंधित परेशानियां सताएंगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। छात्रों के लिए यह दिन कुछ खास नहीं है, पढ़ाई से मन हटेगा।

कन्या राशि

किसी पुराने मित्र अथवा रिश्तेदार से मुलाकात होगी जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी समारोह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं या आपके घर पर समारोह का आयोजन हो सकता है।

ये भी पढ़ें:-

तुला राशि

आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के सहयोग से अचल संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, सेहत का ख्याल रखिए। अपने खानपान पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करें। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वजनों का स्नेह बना रहेगा।

धनु राशि

आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयत्न करें। घर में किसी से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखकर सूझबूझ के साथ कार्य करें।

मकर राशि

दिन मध्यम है। रिश्तो को संभालने की कोशिश करेंगे। करीबी रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कार्यभार में उन्नति के योग हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। घर में किसी सदस्य के साथ अनबन होने की संभावना है।

कुम्भ राशि

आज कहीं यात्रा पर जाने की योग बन सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए शुभ कार्य सिद्ध होगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल व्यतीत होगा। आपसी समझ बढ़ेगी।

मीन राशि

व्यापार का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।