विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

20 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 20 February 2020

आज दिनांक 20 फरवरी 2020 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। दिन बृहस्पतिवार है एवं विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में है। दक्षिणी गोलार्द्ध में है। बसन्त ऋतु है। आज राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक रहेगा, अतः इस कालावधि में किसी शुभ कार्य की शुरुआत ना करें। आज द्वादशी तिथि सायं 04 बजे तक है जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। आज शुभ मुहूर्त में से विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 48 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा निशिथकाल मध्ययरात्रि 12 बजकर 27 मिनट से 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 20 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

आज भाग्य आपके साथ है। जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे सफलता अवश्य प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की जरुरत है। दिन खुशनुमा है। लोग आपकी सराहना करेंगे।

वृषभ राशि

भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा के योग हैं जो आपकी उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करेगी। किसी बात को लेकर मन में उलझन बनी रह सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा परन्तु दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

राहु के अचूक उपाय जो दूर करेंगे सभी दोष

मिथुन राशि

सभी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। आज भाग्य आपके साथ नहीं है किंतु आपका परिश्रम सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से क्रियान्वित करवाएगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं है जबकि व्यय इत्यादि में बढ़ोतरी होगी।  साथ ही आय में भी कमी आएगी जिस वजह से आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए अनावश्यक खर्च पर काबू रखें। सेहत बेहतर रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही लाभकारी है, पढ़ाई-लिखाई में मन लगा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा। आर्थिक निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन मे किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक जिम्मेदारियां बढ़ेगी जिस वजह से मन अशांत रहेगा। आपको अपने क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बिना मतलब किसी से वाद विवाद न करें।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में दिन उतार चढ़ाव युक्त है। खर्च में वृद्धि होगी जिस वजह से मन अशांत रह सकता है। आज के दिन यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना घटित होने की संभावना है। आपके समक्ष कई चुनोतियाँ आएंगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

घर मे किसी बात को लेकर माहौल गर्म रहेगा। आपसी अनबन की स्थिति बन सकती हैं। कारोबार की दृष्टि से आज लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा जिस वजह से मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे।

धनु राशि

मन में जोश एवं उत्साह बना रहेगा। सभी कार्यों को सफलतापूर्वक करने की चेष्टा करेंगे जिसमें आप कामयाब भी होंगे। गृहस्थ माहौल खुशनुमा रहेगा।  प्रेमीजन का सहयोग एवं प्रेम प्राप्त होगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। खान-पान पर ध्यान दें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में कुछ ठीक नहीं है। अनायास ही खर्च में वृद्धि होगी, अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती हैं। लंबे समय बाद किसी करीबी व्यक्ति अथवा रिश्तेदार से भेंट होगी। घरेलु जीवन खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आर्थिक मामले में उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। अनावश्यक व्यय में अत्यधिक वृद्धि होगी जिस वजह से मन चिंतित रह सकता है। कारोबारी दृष्टि से दिन सामान्य व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद व्यतीत होगा।

मीन राशि

अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार बने। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आज आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी तभी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।