विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

20 दिसंबर 2019 राशिफल

Dainik Rashifal : 20 December 2019

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज का दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज शाम 7 बजकर 17 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। इसके साथ आज सौभाग्य दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक रहने के योग है। यह योग आपके सभी कार्यो के लिए मंगलकारी सिद्ध होगा। आज का राशिफल निकालने हेतु पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है। ताकि सभी 12 राशियों के राशिफल के माध्यम दैनिक भविष्यफल द्वारा आपके कार्यो में सफलता प्राप्त हो सके।

तो आइये देखते है 12 सितारों का आज का दैनिक भविष्य क्या कहता है। कैसा बीतेगा आज का इनका दिन, स्वास्थ्य, धन, घर-परिवार, नौकरी-व्यापार इत्यादि की दृष्टि से।

मेष राशि

किसी नए वाहन या इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी हो सकती है, जिससे आर्थिक दवाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आज के दिन जीवन में होने वाले सभी परिवर्तन आपके लिए लाभकारी रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। किसी विभाग का चयन अपने करियर के लिए कर सकते है। कला के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

वृषभ राशि

दिन शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभकारी स्तिथि बनी रहेगी। न्यायालय सम्बंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के मन में आज प्रसन्नता रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी करना हानि का कारण बन सकता है। शत्रु आज आपसे परास्त होंगे। दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा, जो आपके रिश्ते को  बेहतर बनायेगा। मिथुन राशिफल के बारें में और अधिक यहाँ पढ़ें।.

कर्क राशि

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी तथा कोई पुराना शत्रु पराजित होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों से सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी। आज सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता से पूर्ण रहेगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। प्रियतम का साथ मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन के मामले में आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे साथ ही दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज किसी नयी योजना पर काम कर सकते हैं। आज आर्थिक लाभ मिलने का योग भी बन रहा है। आलस्य पर नियंत्रण करना आवश्यक है। व्यावसायिक निवेश फायदेमंद रहेगा। कारोबार में लाभ की स्तिथि बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहने से मानसिक रूप से कुछ दबाव महसूस करेंगे।

तुला राशि

व्यर्थ के व्यय से बचें अन्यथा आर्थिक स्तिथि कमजोर पड़ सकती है। आज के दिन लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से परहेज करें। अजनबियों पर विश्वास ना करें। धन का निवेश समझदारी और सूझबूझ से करें क्योंकि आर्थिक निवेश के लिए आज का ग्रह-नक्षत्र आपके लिए हितकारी नहीं है ।

वृश्चिक राशि

आज आपको अनेक शुभ अवसरों की प्राप्ति होगी। लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहें। आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं। किसी छोटी आनंददायक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों  के लिए भी आज का दिन बेहतर है। विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी है। व्यापार के सिलसिले में आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पर सकता है। सरकारी नौकरी के क्षेत्र में आप उन्नति प्राप्त करेंगे। आपके लिए आज का दिन कल के मुकाबले बेहतर रहेगा।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी घरेलु काम को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आरम्भ किया गया कार्य आगे चलकर भविष्य में लाभकारी साबित होगा। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। लंबे समय से कर्ज पर दिए धन की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

आज के दिन आपके विचारों को नई दिशा मिलेगी। लंबे समय से किसी बात को लेकर चल रही मानसिक परेशानियो के समाधान मिलने के योग हैं। भविष्य के प्रति आशावादी बनेंगे और भाग्य के सहयोग से कार्य में सफलता मिलेगी। आज सुख के साधनों पर व्यय अधिक हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन मंगलमय व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी होगी। प्रेम प्रसंगों में आज का दिन बेहतर रहेगा। अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है।