विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

19 अप्रैल 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 19 April 2020

आज दिनांक 19 अप्रैल 2020 वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि एवं दिन रविवार है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में और उत्तर गोलार्द्ध में स्थित है। ग्रीष्म ऋतु है। आज राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक है। अतः इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

द्वादशी तिथि अर्धरात्रि 12 बजकर 43 मिनट तक बनी है, उसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो जाएगा। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 07 बजकर 23 मिनट तक बना है। फिर उत्तराभद्रपद नक्षत्र का आरंभ होगा। आज चंद्रमा अर्धरात्रि 12 बजकर 38 मिनट तक कुंभ राशि जिसके बाद मीन राशि पर संचार करेगा। आज शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक है। साथ ही आज विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक बना रहेगा।

इतने सारे शुभ-अशुभ योगों व ग्रह गोचर स्थिति के बाद आज 19 अप्रैल 2020 का दिन 12 सितारों के लिए कैसा होगा।, यह जानना अत्यंत ही रोचक हो जाता है। आज के राशिफल की गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि सभी को देखकर उसके अनुकूल की गई है। इस राशिफल के माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

दिन मध्यम है। अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करने की चेष्टा करें क्योंकि आपकी आमदनी में दिन-प्रतिदिन ह्रास आ रहा है जिसका प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर स्पष्ट दिखेगा। घर के बच्चों को निरंतर मार्गदर्शन देते रहें। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

ये भी पढ़ें :- सूर्य ग्रह शांति के मंत्र तथा उपाय

वृषभ राशि

दिन आनंद से भरा है। पारिवारिक माहौल खुशियां प्रदान करेगा। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। विवाहितों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है। समझदारी बरतें एवं प्रेम से काम लें।

मिथुन राशि

दिन खुशियों से भरा है। घर--परिवार का स्नेह एवं सहयोग बना रहेगा। सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं है, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

कर्क राशि

आर्थिक मामले में कोई भी निर्णय सोच-समझकर ले। निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। मौसमी प्रभाव प्रभावित करेगा। अपने कार्य क्षेत्र के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा उन्नति के मार्ग में बाधा आ सकती है।

कब है शारदीय नवरात्रि की शुरुआत?

सिंह राशि

किसी रचनात्मक कार्य में हाथ लगाएंगे जिसमें आपकी कलाकारी देख स्वजन प्रसन्न होंगे एवं आपकी सराहना करेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, आपका क्रोध पारिवारिक माहौल को बिगाड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। संक्रमण आदि से बचने हेतु एहतियात बरतें.।

कन्या राशि

दिन लाभकारी है। जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिनका आप बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। माता का सहयोग बना रहेगा। आपकी वाणी लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

तुला राशि

मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। पूजा-पाठ आदि के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवारिक माहौल सुखद है। घर में स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करने का मौका मिलेगा।

वास्तु टिप्स जो करेंगे आपकी सभी परेशानियां दूर

वृश्चिक राशि

दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज के दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कोई बड़ा कार्य संपन्न हो जाएगा। संतान की ओर से किसी बात को लेकर मन उदास रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। समझदारी से मेहनत करने की आवश्यकता है।

धनु राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज आप कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगेगा। घरेलू वातावरण अनुकुल है। घर-परिवार में आनंद एवं खुशियों से भरे यादगार लमहे व्यतीत करेंगे।

मकर राशि

घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ का ख्याल रखिए, मौसमी प्रभाव प्रभावित कर सकता है। सर्दी-जुकाम वायरल आदि से ग्रसित हो सकते हैं। इन दिनों संक्रमण का खतरा अधिक है, अतः आसपास स्वच्छता एवं एहतियात बरतें। सेहत के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।

कुंभ राशि

दिन मध्यम है। किसी बात को लेकर आप दुविधा जनक स्थिति में रहेंगे। आप मन ही मन परेशान रहेंगे। आज कोई भी निर्णय सोच समझकर ही लें। भावनाओं में बह कर लिया गया निर्णय आगे जाकर आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

मीन राशि

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपका क्रोध बनते कार्य को बिगाड़ सकता है, साथ ही इसका प्रभाव रिश्तो पर भी असर दिखा सकता है। मन को शांत रखने की चेष्टा करें। पारिवारिक मामलों में दिन कुछ ठीक नहीं है। पारिवारिक स्थिति आपके मानसिक तनाव को बढ़ाने का कार्य करेगी, धैर्य बनाए रखें।