विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल: 18 दिसंबर 2019

Dainik Rashifal 18 December 2019

आज पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि तथा दिन बुधवार है। आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। यह राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है। आज के इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का  दैनिक भविष्यफल बताया गया  है, जिससे आप दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

राशिफल के माध्यम से हम आपको आपके नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के भविष्यफल के बारे में संकेत देंगे। तो आइये जानें आज यानि 18 दिसंबर 2019 का दिन मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और बाकी सभी राशि वालों के लिए कैसा व्यतीत होगा।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए काफी बेहतरीन है। आज आपकी धन संबंधी पुरानी योजना सफल होंगी। दुसरो की मदद के लिए तत्पर रहेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र को लेकर व्यर्थ ही चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। घर में खुशहाली रहेगी। दांपत्य जीवन में कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। कारोबार में प्रगति के योग हैं। आर्थिक निवेश हानिकारक साबित हो सकता है। आज किसी नए काम को करने से पहले भली भांति विचार अवश्य कर लें। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख भरे पल मिलेंगे। स्वास्थ्य के मामले में सचेत रहे, क्योंकि शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते हैं। Taurus horoscope in English

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगो को कार्यक्षेत्र में उनकी एवं कार्यकुशलता के लिए सराहा जाएगा, जिससे अपने काम में  बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ खुशी के पल आएंगे। शारीरिक परेशानी घेर सकती हैं,इसलिए सेहत का खास ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में किसी विवाद की आशंका है।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन व्यवसाय के लिए बहुत लाभकारी रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। दांपत्य जीवन से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवन साथी और आपके बीच का रिश्ता बेहतर बनेगा। पारिवारिक स्तिथि सामान्य रहेगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी के योग हैं। आज विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं दांपत्य जीवन में खुशी बरसेगी। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। Read more on Singh rashifal here.

कन्या राशि (Virgo)

आज अचानक धन-प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा यह आपका अहित करा सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते परेशान कर सकती हैं। मौसमी प्रभाव सेहत बिगाड़ सकता है, सचेत रहें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए मंगलकारी साबित होगा। पारिवारिक कामों में घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आप पर आलस्य का प्रभाव देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों की नौकरी में तरक्की के योग हैं। आर्थिक बड़े फैसले अनुभवियो की सलाह से ही लें। आज का दिन अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परन्तु पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है। छोटे भाई बहनों से सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। Read more on Scorpio rashifal here.

धनु राशि (Sagittarius)

कलात्मक एवं रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। वही अधिक खर्च के भी योग है। परिवार में किसी से वाद-विवाद होने की सम्भावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। गृहस्थ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। संतान संबंधी सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव के साथ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। आज खर्चे में हद से ज्यादा वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मानसिक रूप से भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे, हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगी। जब तक आप अपने कार्यो में लगे रहेंगे, शरीर सुस्त सा प्रतीत होगा। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर ले सकते हैं।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ खराब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश करना शुभ रहेगा। प्रियतम व्यक्ति के साथ वक्त बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी है। किसी से भी वाद-विवादों से बचने का  प्रयत्न्न करें। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें एवं हो सके तो सिमित क्षेत्र में ही बात करें। कार्यक्षेत्र में कोई परेशानी आ सकती है। घर की तरफ से परिणय आदि जैसे सम्बंधो का निर्धारण हो सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य बीतेगा। मानसिक दबाव बना रहेगा।