विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 17 जून 2020

Dainik Rashifal 17 June 2020 Horoscope

मेष राशि

आज आप सफलता प्राप्ति करेंगे। आपके अंदर आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी जिस वजह से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक बनते चले जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगो को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, पदोन्नति होने की संभावना है।
 
वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र को नजरअंदाज करना के लिए ठीक नहीं है। घर-परिवार के साथ-साथ कारोबार को भी संभाले रखने की चेष्टा करें अन्यथा यह दीर्घकालिक समय में बड़ी समस्या बन सकता है। आमदनी में वृद्धि के योग हैं, थोड़ा बहुत खर्चा रह सकता है। माताजी की ओर से कोई विशेष अथवा कोई खुशखबरी प्राप्त होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: बुधवार के उपाय जो करेंगे बुध ग्रह दोष दूर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया है। आप की आमदनी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं को आप अपनी बौद्धिकता से सुलझाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य व्यतीत होगा। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशनुमा व्यतीत होगा।

कर्क राशि

आपका ध्यान कार्यक्षेत्र की ओर लगा रहेगा। आज आप खूब मेहनत करेंगे जिसके आपको सफल परिणाम प्राप्त होंगे। आज आप के लाभ के योग बने हुए हैं। आमदनी में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आप सामंजस्य बैठाकर कार्यों को संपन्न करेंगे जिससे आपके बीच प्रेम भाव विकसित होगा। प्रेम जीवन में खुशहाली कायम रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। आपके भाग्य की मदद से कई कार्य बन जाएंगे। आज आप अपने लंबे समय से अटके कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे, इसके अतिरिक्त आपको अपने कार्य कौशल का प्रदर्शन करने का भी अवसर प्राप्त होगा। अपने अंदर अहम भाग को न आने दें अन्यथा आपके सभी रिश्ते इससे प्रभावित होंगे।

ये भी पढ़ें: पितृ दोष निवारण उपाय

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को किसी बात का मानसिक तनाव रहेगा, हालांकि अन्य मामले मे दिनमान बढ़िया ही है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में पूरी लगन के साथ कार्य करेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों की किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होगी जिसे आपकी प्रेमीजन समझदारी से सुलझा लेंगे।

तुला राशि

कारोबारी स्तर पर दिन बढ़िया है। इस राशि के व्यापारियों को खूब मुनाफा होगा। आज आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है, उनके मन की व्यथा को जानने हेतु उनकी बातों की गहराइयों तक पहुंचे। आज आपके खर्च में वृद्धि होगी जो आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है।

वृश्चिक राशि

आज आप का मन किसी बात को लेकर चिंतक रहेगा। दिनमान कुछ ठीक नहीं है। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। आपका धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ रुझान बढ़ेगा, पूजा-पाठ आदि संबंधित समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में दिनमान बढ़िया व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगो के जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं। आज आपको अपनी बोली पर संयम रखने की आवश्यकता है। वही प्रेम जीवन में आपके पुराने समस्त मतभेद समाप्त होंगे एवं खुशहाली बनी रहेगी।

मकर राशि

पारिवारिक जीवन में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। आप अपने परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे, किंतु इसके साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र की स्थिति पर भी ध्यान देंगे जिससे सही तालमेल बना रहेगा। आपके किसी कार्य विशेष से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी दिन मंगलमय बना रहेगा। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, वे आप पर हावी होने का प्रयत्न करेंगे

कुंभ राशि

दिन बढ़िया है, आमदनी में खूब वृद्धि होगी। आज आपकी यात्रा पर जाने का प्रयत्न करेंगे किंतु पारिवारिक दबाव की वजह से जा नहीं पाएंगे। आज के दिन आप खूब परिश्रम करेंगे जिसके आपको सफल परिणाम भी प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आपको आपकी मेहनत का फल प्राप्त होगा।

मीन राशि

सेहत के मामले में दिनमान कुछ ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होंगी। आज आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे एवं आपके कार्य की तारीफ भी करेंगे। आज आपके लाभ के योग बन रहे हैं। आय में बढ़ोतरी होगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी जिससे पारिवारिक माहौल खुशियों से भर जाएगा।