विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

17 फरवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal 17 February 2020

आज दिनांक 17 फरवरी 2020 को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और दिन सोमवार है। विक्रम संवत् 2076 है। आज सूर्य उत्तरायण की स्थिति में है। दक्षिण गोलार्द्ध में, शिशिर ऋतु है। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक है। इस काल अवधि में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य का आरम्भ न करें। नवमी तिथि अपराह्न 02 बजकर 33 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ होगा। व्याघात योग पूर्वाह्न 10 बजकर 01 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ होगा। वही गर करण अपराह्न 02 बजकर 36 मिनट तक है जिसके बाद विष्टि करण का आरंभ होता है। फिर चंद्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 14 मिनट तक वृश्चिक उसके बाद धनु राशि पर संचार करेगा। आज शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक है। साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

इतने शुभ एवं अशुभ योगों एवं ग्रह गोचरों की दशा जानने के पश्चात आज 11 फरवरी 2020 का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा फल लेकर आएगा, यह हम जान पाएंगे आज के राशिफल के माध्यम से, जिसकी गणना चन्द्रमा की स्थिति के आधार पर की गई है। इसके द्वारा हम आप सभी जातकों तक दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशि वालों की चमकेगी आज किस्मत।

मेष राशि

दिन बेहतर है। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा। अधिक मेहनत करेंगे जिसके आपको बेहतर परिणाम भी प्राप्त होंगे। नौकरी-पेशा लोगों के लिए दिन शुभ फलदायी है।  इच्छित स्थान पर स्थानांतरण मिलेगा, मन खुशनुमा रहेगा।

नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में उन्नति पाने के उपाय

वृषभ राशि

आज भाग्य आपके साथ है। जिस भी कार्य को करेंगे, कामयाबी प्राप्त करेंगे। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे साथ ही धर्म-कर्म आदि में सहभागी बनेंगे ।

मिथुन राशि

दिन कुछ खास बेहतर नहीं है, स्वास्थ्य से संबंधित समस्या बनी रहेगी। साढ़ेसाती का प्रभाव आप पर दिखेगा। हालांकि अपने शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्त करेंगे। वाद-विवाद से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। पूजा-पाठ आदि किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि

कारोबार में लाभ के योग हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर है किंतु स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न होंगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। मौसमी प्रभाव से बचने की चेष्टा करें, साथ ही अपने खान-पान का ही विशेष ध्यान रखें। आज आपके खर्च में वृद्धि होगी। वैवाहिक एवं प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

रत्नों में मूंगा का महत्त्व

सिंह राशि

दिन मध्यम है। आज सेहत से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। आर्थिक निवेश से बचने की चेष्टा करें। आज के दिन किया गया आर्थिक निवेश फलीभूत नहीं होगा। पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि

आज का दिन मिश्रित फलदाई है। आज आपके कहीं यात्रा पर जाने के लिए योग बन सकते हैं किंतु यात्रा आपके लिए ठीक नहीं है। वहीं रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए समय अनुकूल है तो वही प्रेम जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती हैं। हालांकि स्थिति आप बेहतर तरीके से संभाल लेंगे।

तुला राशि

पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है। घर के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होंगी जिस वजह से घर में अशांति का माहौल बना रहेगा। धार्मिक कार्य के प्रति रुचि लेंगे। कहीं तीर्थ स्थल आदि की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सुखद है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के लिए दिन भी अनुकूल है। आज आपको अपने पुराने मित्रों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा जिससे मन प्रफुल्लित हो उठेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है, रिश्तो को संभाल कर रखने की कोशिश करें।

धनु राशि

किस बात को लेकर मन परेशान रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। उलझन की स्थिति में रहेंगे। एक तरफ आमदनी होगी तो दूसरी तरफ खर्च भी बढ़ेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा एवं कार्यक्षेत्र से संबंधित सभी कार्यों में सफलता भी प्राप्त होगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि

आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लाभ के पूर्ण आसार हैं किंतु वहीं दूसरी ओर खर्च में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा।  पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आप स्वयं को जोशीला एवं फुर्तीला महसूस करेंगे।

कुम्भ राशि

आज आप कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में दिन सुखद है। दांपत्य जीवन में स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है। अपनी सेहत का ख्याल रखें, मौसमी प्रभाव प्रभावित कर सकता है।

मीन राशि

दिन खुशनुमा है। लाभ ही लाभ होंगे। मन में उत्साह से भरा रहेगा। सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। सेहत की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, अतः ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन सुखद है, प्रियजन के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।