दैनिक राशिफल: 17 दिसंबर 2019

Dainik Rashifal 17 December 2019

सभी राशि के जातकों का कैसा रहेगा आज का 17 दिसम्बर 2019 का दिन, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा।

मेष राशि

व्यवसाय में इच्छित लाभ प्राप्त होंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, सेहत से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। संतान से सुबह समाचार मिलेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी।

वृषभ राशि

संपत्ति से जुड़े कार्यो में लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। परिवार के सुख संसाधनों में वृद्धि होगी। शुभ कार्यो में सम्मिलित होंगे। प्रेम विवाह पर बात आगे बढ़  सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

आपके रचनात्मक कार्य का क्रियात्मक रूप आपको प्रसिद्धि दिलाएगा। आपके साहसिक एवं मानसिक बल में वृद्धि होगी जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर परिवार में माहौल सामान्य रहेगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इच्छानुसार स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सहारना होगी। पारिवारिक कलह बढ़ सकती है, जिससे रिश्तो में दूरियां आएँगी। दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की परिश्रम आज फलदायी होगी। आप अपने कामो को बुद्धिमता के साथ पूर्ण करेंगे। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु की अहितकारी योजनाएं असफल होंगी। प्रेम संबंधों में समस्याए आएँगी। रिश्तेदारों से मिलेंगे ।

देखिये आज का राशिफल और जानिए क्या विहित है आपके भाग्य में आज।

कन्या राशि

आज आपका दिन मिश्रित फलदायी है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। आमदनी के योग है किंतु दिन खर्चीला रहेगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद-विवादों से बचें। अभीष्ट कार्यो की सिद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। Kanya rashifal ke baare mein adhik jankari yahan prapt karen

तुला राशि

कोई बिगड़ा हुआ बड़ा कार्य बन जायेगा। कार्यक्षेत्र में मनोकुल परिणाम प्राप्त होंगे। यात्रा पर कहीं बाहर जा सकते हैं। संतान की ओर से सुख की स्तिथि बनेगी। व्यपार में उन्नति के योग के हैं। प्रेमी के साथ वक्त बिताने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। खान-पान का ध्यान रखें। बेकार के विवादों से दूर रहें। दिन अनुकूल है, ख्यति में वृद्धि होगी। अचानक कोई आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है।

धनु राशि

आज आप कोई नई योजना बना सकते हैं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल में स्थानांतरण हो सकता है। परिवार में समस्याएं बढ़ेंगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रेम में सफलता मिलेंगी। खर्च में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखें।

मकर राशि

आज के दिन आर्थिक समस्याओं पर विचार करेंगे। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में सफल होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के जीवन में आज मधुरता आएगी। पारिवारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

मीन राशि

आज का दिन मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। प्रियतम के साथ स्नेह बढ़ेगा। व्यापार में किसी नए कार्य पर विचार करेंगे। अचल संपत्ति के क्रय पर विचार करेंगे। किसी कीमती वस्तु के खोने की सम्भावना है।