विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

15 जनवरी 2020 राशिफल

Dainik Rashifal : 15 January 2020

आज माघ कृष्ण पक्ष की उदया पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है जिसमें आज पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक ही रहेगी। इसके साथ ही आज मकर संक्रांति का दिन भी है। यह दिन अत्यंत ही शुभ फलदाई होता है। आज के दिन दान और स्नान का विशेष महत्व है। आज के दिन गंगा या संगम में  स्नान करना मोक्ष के मार्ग प्रशस्त करता है। इसके अलावा आज सूर्य के धनु से मकर राशि में उत्तरायण का भी दिन है जिस वजह से धनु खरमास की समाप्ति हो रही है। इसके अलावा शोभन योग 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। शोभन योग के साथ उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र पूरा दिन पूरी रात पार कर अगली भोर 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

तो आइये जानते हैं इतने योगों का आज 15 जनवरी 2020 के दिन सभी 12 राशिफल के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। किसके लिए आज का दिन लेकर आएगा शुभ फल और डालेगा सकारात्मक प्रभाव, जानते हैं राशिफल द्वारा। इस राशिफल की गणना हमने सटीक खगोलीय स्थितियां, ग्रह नक्षत्र का स्थान, दिन, तिथि आदि देखकर उनके अनुकूल की है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो चलिए देखते हैं आज का राशिफल

मेष राशि

आर्थिक मामलों में दिन मध्यम है। आज आपके आमदनी के नए मार्ग खुलेंगे लेकिन वस्तुओं पर खर्च भी अधिक होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत के प्रति सचेत रहें।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। चारों ओर से मंगल कार्य  के ही आसार हैं।

मिथुन राशि

आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी। फिजूल खर्च से बचें। घर की साज-सज्जा पर ध्यान रहेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। दिन बेहतर है।

कर्क राशि

किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। विलम्बित कार्य बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। आर्थिक मामलों में देख उतार-चढ़ाव से भरा होगा।

सिंह राशि

मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में खुशहाली बरकरार रहेगी। किसी शुभ समाचार के प्राप्त होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उनका निर्वहन सफलतापूर्वक करेंगे।

कन्या राशि

नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन बेहतर है। आर्थिक उन्नति के योग हैं। पदोन्नति भी हो सकती हैं। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी से अन्यथा वाद विवाद ना करें। अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयत्न करें।

तुला राशि

घरेलू कार्यों में उलझे रहेंगे। परिवार की ओर से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य व्यतीत होगा। यात्रा के योग है।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा जिसकी वजह से आपके बिगड़ते कार्य बन जाएंगे। आपके द्वारा क्रियान्वित योजनाएं अपना प्रभाव दिखाएंगी जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। दिन बेहतर है।

धनु राशि

किसी से अनबन हो सकती है, इसलिए सोच समझकर ही बोलें। आर्थिक आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि

धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। घर में पूजा-पाठ आदि का आयोजन संभव हो सकता है। घर में तनाव की स्थिति रहेगी, रिश्तो को संजोकर रखने की आवश्यकता है।

कुम्भ राशि

आर्थिक व्यय में वृद्धि होगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं लेकिन परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। हिम्मत से कार्य करें सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि

भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। अपने भविष्य के बारे में सोचकर किसी योजना पर कार्य कर सकते हैं। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। दिन बेहतर व्यतीत होगा। लाभ के योग है।