विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 14 जून 2020

Dainik Rashifal 14 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य की स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। ऐसे में अब भी आपको परहेज करने की जरूरत है। अनावश्यक चीजों का सेवन न करें, ठंडी चीजों से परहेज करें। प्रेम जीवन में प्रेमीजन से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है जिसे आप समझदारी एवं प्रेम से सुलझाने का प्रयत्न करेंगे। आज आपके खर्च में वृद्धि होगी जो आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में दिनमान बढ़िया व्यतीत होगा।

वृषभ राशि

आज आप कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में फस सकते हैं। आपको चालाकी एवं कूटनीतिज्ञता का प्रयोग करने की आवश्यकता है अन्यथा आप किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं। कागजी कार्यवाही से संबंधित कार्य करना आपके लिए संकटों को न्योता देने के समान हो सकता है। आज आमदनी में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी।

ये भी पढ़ें: बुरी नजर को दूर करेंगे ये उपाय

मिथुन राशि

सभी कार्य आपके अनुकूल होंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र हेतु समर्पित रहेंगे। अधिक से अधिक मेहनत करेंगे जिसके आपको सफल परिणाम भी प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से युक्त है, हालांकि आपके प्रेमीजन की समझदारी रिश्तो को सवारने में कामयाब रहेगी। आज आपके लाभ के योग हैं, आमदनी में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के उन्नति के योग हैं। कुल मिलाकर दिन बढ़िया रहेगा। आपके खर्च में भी कमी आएगी जिससे आप अपने अर्थ का संचय करने में कामयाब रहेंगे। कारोबार के मामले में दिन बढ़िया हैं। आप खूब तरक्की करेंगे। अपने विरोधियों को परास्त करने में आप सफल होंगे।

सिंह राशि

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, पढ़ाई-लिखाई में आपका खूब मन लगेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। सेहत के मामले में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। अपने व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। वाद-विवाद से बचें।

कन्या राशि

पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मार्ग मिल सकता है। आज आप अपनी किसी बड़ी योजना को क्रियान्वित करने में सफल रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें। आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप अपने रिश्तो को अधिक महत्व देंगे जो आपके स्वजनों के मन में आपके प्रति प्रेम भाव विकसित करेगा।

ये भी पढ़ें: राशिफल द्वारा जाने अपना भविष्यफल

तुला राशि

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। वही कारोबार में स्थिति आपके अनुकूल है, आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र को लेकर मन में आ रहे भटकाव को दूर करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। खान-पान में स्वास्थ्य वर्धक चीजों को शामिल करें। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

घर में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है, संभवतः अचल संपत्ति से संबंधित मामले उत्पन्न हो सकते हैं। ऐसे मामले में आपको समझदारी बरतकर कार्य करने की आवश्यकता है। अधिक बोलने से मान हानि होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से भी हानि सकती हैं। बोलने से अधिक कार्य पर ध्यान दें। सेहत का ख्याल रखें। आज के दिन की गयी यात्रा आपके लिए खुशियों से भरा है।

धनु राशि

आज अपने प्रेमीजन से किसी विशेष तथ्य को साझा करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष तथ्य को लेकर मन में संतुष्टि बरकरार रहेगी। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखद है। पारिवारिक माहौल कुछ ठीक नहीं है। अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। आपको स्वादिष्ट पकवानों की सेवन का अवसर प्राप्त होगा। दिन मध्यम रहेगा।

मकर राशि

बिना जानकारी के किसी भी कार्य में हाथ ना लगाये। अगर आप किसी कार्य को करने हेतु इच्छुक हैं, तो उसके संबंध में पूरी जांच-पड़ताल कर जानकारी एकत्रित कर लें। आज के दिन की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी, इससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, फिजूलखर्ची में पैसे बर्बाद ना करें।

कुंभ राशि

आप कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करेंगे जिसके आपको सफल परिणाम भी प्राप्त होंगे। आप ओवर टाइम जॉब अथवा पार्ट टाइम जॉब ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। वैवाहिक जीवन में तनाव बरकरार रहेगा। समस्याओं से दूर भागने की जगह उसे सुलझाने का प्रयत्न करें अन्यथा यह दीर्घकालिक समय हेतु घातक सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक खुशहाली बरकरार रहेगी।

मीन राशि

आज आपके खर्च में वृद्धि होगी। आप को ना चाहते हुए भी पारिवारिक दबाव के कारण किसी को उपहार आदि देना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति बेहतर रहेगी। आपका कामकाज में मन लगा रहेगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। वही प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन सुखद रहेगा।