विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 11 जून 2020

Dainik Rashifal 11 June 2020 Horoscope

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। आपके उच्च अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत के बलबूते पर खूब नाम कमाएगें। आर्थिक मामले में लाभ ही लाभ होंगे। माता जी की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि

आर्थिक लाभ के योग हैं। जिस भी कार्य को आरंभ करेंगे, आपकी ऊर्जा एवं जोश की वजह से आसानी से कम समय में पूर्ण हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी ओर से सभी कार्य को बेहतरीन तरीके से करेंगे जिसके आपको सफल परिणाम प्राप्त होंगे। पुराने मानसिक तनाव का समाधान मिल जाएगा। दांपत्य जीवन में लोगों के लिए बढ़िया है।

ये भी पढ़ें: गुरुवार के उपाय, क्या करें और क्या ना करें इस दिन?

मिथुन राशि

आर्थिक खर्च में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप अधिक मेहनत करना चाहते हैं किन्तु किसी असुविधा के कारण आप उसे करने में असफल हो सकते हैं। धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगा रहेगा। खर्च में वृद्धि होगी। आज अनावश्यक व्यय में वृद्धि हो सकती है, ध्यान रखें।

कर्क राशि

किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी, हालांकि दूसरी और लाभ के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है। सेहत का ख्याल रखें, खान-पान में स्वास्थ्य वर्धक चीजों को शामिल करें अन्यथा पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपनी संवेदनाओं को कार्यक्षेत्र पर हावी ना होने दें।

सिंह राशि

कानूनी मसलों में फंसने की बजाय उनसे दूर रहने की चेष्टा करें। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई-लिखाई मन लगेगा, आप किसी विशेष विषय पर अनुसंधान करने में लगे रहेंगे जो आपके लिए भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है। शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी के क्रोध का शिकार होना पड़ सकता है। सेहत की स्थिति बेहतर है। आर्थिक मामलों में आज भाग्य का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जानिए पुखराज पहनने के लाभ और इसकी धारण विधि

कन्या राशि

नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहें है। पारिवारिक जीवन में दिन मध्यम रहेगा, पिता से किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। दांपत्य जीवन व्यतीत करने जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। वहीं प्रेमजीवन में भी दिन शुभकारी है । माताजी का सहयोग एवं प्रेम भाव आपके लिए प्रदर्शित होगा। आप अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ आप कुछ बेहतरीन लमहे व्यतीत करेंगे जिससे मानसिक खुशी बनी रहेगी एवं तनाव में कमी आएगी। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आज आप जोश एवं उत्साह से भरपूर रहेंगे। प्रेम जीवन में गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं, अतः सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि

आज अपनी भावनाओं पर काबू रखने की चेष्टा करें अन्यथा यह आपके लिए बाधा बन सकती है। पारिवारिक सुख सुविधाओं की पूर्ति में आपका ध्यान लगा रहेगा। घर-परिवार में किसी विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श होगा। प्रेम जीवन व्यतीत करने जातकों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति हेतु आपको अभी और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

धनु राशि

आत्मविश्वास बनाए रखें, धैर्य ना खोये अन्यथा आप की हानि हो सकती है। किसी बात को लेकर मन में भय रहेगा। आप किसी भी विशेष मुद्दे को हल करने में स्वयं को अक्षम महसूस करेंगे। आप बड़ी जिम्मेदारियों को लेने से कतराएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव से बचें एवं अपने कार्य पर ध्यान दें।

मकर राशि

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ जाएंगे। कार्यक्षेत्र में मन एकाग्र करने की चेष्टा करें। आज आपके खर्च में वृद्धि होने के आसार हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य की स्तिथि कुछ ठीक नहीं है।

कुंभ राशि

अपने शत्रुओं से सचेत रहेंगे। वे आपके विरुद्ध कोई बड़ी योजना बना रहे हैं जिस कारण आपका नुकसान हो सकता है। हालांकि आपकी समझदारी एवं बौद्धिकता उस पर विजय प्राप्त करने में सक्षम है जिससे आपके मन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। सेहत के मामले में दिन मध्यम है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।

मीन राशि

मित्रों की सहायता से आप किसी विशेष कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जिसमे आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने बच्चों के ऊपर आर्थिक व्यय करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सहयोग आपके कार्यक्षेत्र हेतु लाभदायक सिद्ध होगा। मानसिक शांति हेतु धार्मिक क्रियाकलापों में सहभाग करें।