विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

12 मई 2020 राशिफल

Daily Horoscope 12 May 2020 Rashifal

आज दिनांक 12 मई 2020, दिन मंगलवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

आर्थिक मामलों में नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके आमदनी के स्रोत समाप्त हो रहे हैं एवं खर्च में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही हैं। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है, घर में किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आर्थिक मामले में दिनमान ठीक नहीं चल रहे हैं, आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। संभवत आपके पुराने मित्र आपको आर्थिक सहयोग प्रदान करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, आप एक-दूसरे के सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे। बहन के सहयोग से आपके लंबे समय से अटके हुए कोई कार्य बन सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में पिता के द्वारा दी गई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। दिन प्रगति करने योग्य है, खूब मेहनत करें। प्रेम करने वाले लोगों के लिए दिन रोमांचित रहेगा। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि

आज आपके सभी कार्य आपके अनुकूल बनते जाएंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बड़े भाई की मदद से आपको कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आज घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रियजन से दूरियां खल सकती है। सेहत का ख्याल रखें। विवाहितों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा, हालांकि आपसी तनाव में कमी आ सकती है । जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा है।

ये भी पढ़ें: गोमेद रत्न और इसके फायदे

कर्क राशि

दिन मध्यम है। स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती है। आप आपकी लापरवाही किसी बड़े रोग को न्यौता दे सकती है, आज आपके कोई पुराने रूप भी उभर सकते हैं। माताजी की ओर से आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवारिक जीवन खुशनुमा है, अपनों का सहयोग बना रहेगा। आज किसी पुराने अटके कार्य को संपन्न कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज आप खूब लाभ कमाएंगे, हालांकि इसके लिए आपको अत्यधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी किंतु उचित परिणाम पाकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके कार्य कौशल से आप के उच्च अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे। लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आज आपको संतान को लेकर चिंता सताएगी। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। परिवारिक जीवन खुशनुमा है।

ये भी पढ़ें: नवग्रह शांति के सरल एवं कारगर उपाय

कन्या राशि

खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अपने बढ़ते खर्च पर काबू करें अन्यथा किसी बड़े आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें, मौसमी प्रभाव प्रतिकूल है। स्वास्थ संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। विवाहितों के लिए दिनमान कुछ ठीक नहीं है, आपके बीच किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। प्रेम प्रसंग में आज का दिन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि

आप अचल संपत्ति के मसले पर घर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। संभवत आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ जाए जिस वजह से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। आपके कुछ स्वजन आप से नाराज हो सकते हैं किंतु आपको सही गलत का फर्क करने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन बेहतर है। जीवनसाथी का हर क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

वृश्चिक राशि

दिनमान कुछ ठीक नहीं है। मौसमी प्रभाव आज आप पर हावी हो सकता है। सर्दी-जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित हो सकते हैं। वहीं किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद वार्तालाप होने से आपकी पुरानी यादें भी ताजा होंगी जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। आज आप अपने मित्र से अपनी समस्याएं भी साझा कर सकते हैं, संभवत आपको उसके हल भी प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में दिनमान ठीक नहीं चल रहे, अपने व्यय पर नियंत्रण स्थापित करें।

धनु राशि

कारोबार में लाभ कमाएंगे। भाग्य आपके साथ हैं। आपके सभी कार्य आपके अनुकूल होते चले जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन रोमांचक रहेगा, आज आपकी लंबे समय तक वार्तालाप होगी। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है जिस पर थोड़ा नियंत्रण रखने से आप धन अर्जित करने में सफल होंगे। दिन अत्यंत ही बेहतर है।

मकर राशि

आज आपको सफलता प्राप्ति हेतु अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी सफलता संभव है। ग्रह गोचर आपके प्रतिकूल चल रहे हैं, कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में थोड़ी नर्मी लाएं, सहकर्मियों से वाद-विवाद होने की संभावना है जो आपके दीर्घकालिक अवधि हेतु ठीक नहीं है। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से किसी मसले पर लंबे समय तक चर्चा होगी जिससे आपके बीच की आपसी समझ विकसित होगी एवं रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

कुंभ राशि

आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण स्थापित करने की अत्यंत आवश्यकता है क्योंकि आपका गुस्सा कई बनते कार्य भी बिगाड़ सकता है। आप के गुस्से से ना केवल पारिवारिक माहौल प्रभावित होगा अपितु आपकी सेहत पर भी यह अपना बुरा असर दिखा सकता है। अपना तथा अपने अपनों का ख्याल रखें। कारोबारी मामले में आज लाभ के योग है। आज आपको पिता का सहयोग मिल सकता है जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि

आज आपको भिन्न-भिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का पान करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी, आप एक दूसरे के सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना अत्यंत आवश्यक है, कोशिश करें आसपास की स्वच्छता बनाए रखें। संक्रमण आदि का प्रकोप फैला है। घर के बच्चों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दें।