विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 9 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 9 September 2020 Horoscope

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से शुभ फलदाई बना रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से किसी प्रकार के शुभ समाचार की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके जीवनसाथी आप को प्रसन्न करने हेतु अनेक अनेक प्रयत्न करेंगे, उनकी ओर से आपको कोई सुंदर उपहार आदि भी प्राप्त हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके मध्य किसी बात को लेकर नोंक झोंक हो जाएगी जो बड़े वाद-विवाद का रूप ले सकती हैं। ऐसे में आपको समझदारी बरतने की आवश्यकता है। कारोबार में आज का दिन सामान्य रहने वाला है, आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी। आपकी मेहनत के बाद ही आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति हो पाएगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा, आपकी सेहत की स्थिति में सुधार होते हुए नजर आ रहे हैं। आमदनी भी बढ़िया बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपका मन काफी प्रफुल्लित रहेगा। आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। आप जिस भी कार्य में हाथ लगाएंगे, आपको उसमें सफलता एवं लाभ अवश्य ही प्राप्त होगा। आप के खर्च में भी कमी आती हुए नजर आ रही हैं, इस वजह से आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। आपके विरोधी आपके विरुद्ध अनेकानेक प्रकार के षड्यंत्र रच रहे हैं किंतु आपकी समझदारी व बौद्धिकता उनके सभी षडयंत्रो पर भारी पड़ेगी। आप सफलता की प्राप्ति करेंगे। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, विवाद बढ़ सकता है। हालांकि कानूनी मसलों में निर्णय आपके पक्ष में ही आएगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके रिश्ते में प्रेम की भावना विकसित होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन काफी बढ़िया रहेगा, आपका दिन खुशी खुशी व्यतीत हो जाएगा। आपको अपने प्रिय जन से वार्तालाप करने का अवसर प्राप्त होगा।  कारोबार के मामले में आज का दिन का सामान्य रहने वाला है। आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति में काफी प्रयत्नशील रहेंगे। किंतु ध्यान रहे, अपने मन की इच्छाओं की पूर्ति हेतु किसी गलत रास्ते को अपना लेना कभी उचित नहीं होता। अपने मन को सीमित रखना इससे बेहतर माना जाता है। अतः अपने मन को नकारात्मक कार्यों से बचाने हेतु क्रियाशील रहें एवं गलत कार्यों पर अंकुश लगाएं। आज आपको अपने जीवन से जुड़े अहम तथ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने कार्यभार व जिम्मेदारियों को समझते हुए उसके बारे में विचार करें। कारोबार के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपके उच्च अधिकारी एवं आप स्वयं भी अपने कार्य से प्रसन्न रहेंगे। किस्मत का साथ प्राप्त होगा जिससे कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाने हेतु प्रयास करना चाहिए। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मन में अपने प्रियजन से मिलने हेतु उतावलापन की भावना दिखाई देगी जिस पर आप को नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आपकी आमदनी की स्थिति भी सामान्य बनी रहेगी, हालांकि थोड़े बहुत खर्च बने ही रहेंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...