विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 9 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 9 August 2020 Horoscope

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में आपको अनेकानेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, बावजूद इसके अंदर आपका आर्थिक पक्ष मजबूत ही होगा।  दोपहर तक आपके समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं आएंगी जिससे आप डरकर निपटने का प्रयत्न करेंगे। आपको अपने परिवार की ओर से स्नेह व सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे जिस वजह से आप अपने जीवन में आ रही सभी समस्याओं का सामना करते हुए आगे बढ़ते जाएंगे। संध्या कालीन बेला में मनोरंजन में अपना समय लगा सकते हैं। संतान के बर्ताव को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। वहीं पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है, घर-परिवार में खुशहाली बरकरार रहेगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिनमान उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा, आपकी किसी बात को लेकर बहस हो जाएगी परन्तु बाद में सब सामान्य हो जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान मिश्रित परिणाम दर्शाने वाला है, किंतु बावजूद इसके आपका मन सकारात्मक रहेगा। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से गिरा हुआ महसूस करेंगे एवं मन में शुभ विचार आएंगे। आज आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों की ओर भी असर होगा। पूजा-पाठ आदि में अपना समय लगा सकते हैं। वहीं सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। तथ्यों को समझने का प्रयत्न करें, फिजूल में उस पर बहस करने से आपका हित संभव नहीं है। आज आपको अनेकानेक प्रकार की कठिनाइयों से दो चार होना पड़ सकता है, किंतु इन कठिनाइयों में आपके साहस व शौर्य का प्रदर्शन भी होगा जो आप के मान-सम्मान में वृद्धि प्रदान करेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य ही बना रहेगा। मन को शांत रखने का प्रयत्न करें।

वृश्चिक राशि

आज आपको कार्यक्षेत्र में अनेकानेक प्रकार की समस्याओं से सामना करना पड़ेगा जिसका डटकर सामना करते हुए आपको हौसले के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। फिर भी आज आपके कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं जिसके लिए आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं आएंगी जिससे आपको समझदारी से निपटने की आवश्यकता है। आज आपके घर परिवार में किसी से वाद-विवाद होने के आसार हैं, अतः आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके शब्द किसी स्वजन के हृदय को ठेस पहुंचा सकते हैं। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित हो सकता है, उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिनमान बढ़िया रहने वाला है, आपके जीवनसाथी का सहयोग आपके मानसिक तनाव को कम करने के साथ-साथ पारिवारिक माहौल को भी बेहतर बनाने हेतु कारगर सिद्ध होगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...