विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 5 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 5 September 2020 Horoscope

तुला राशि

आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति बढ़िया रहेगी जिस वजह से आप स्वयं को अधिक तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने कार्य के प्रति अधिक समर्पित नजर आएंगे, हालांकि आर्थिक मसलों को लेकर आप थोड़े तनावग्रस्त रहेंगे। आपके बढ़ रहे खर्च आपके आर्थिक हालात को प्रभावित कर सकते हैं। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों के साथ आज आपका बढ़िया समय व्यतीत होगा, उनके साथ समय व्यतीत करना एवं हंसी ठिठोली करना आपको काफी बढ़िया लगेगा। आज आपके अचल संपत्ति से जुड़े कार्यों बन सकते हैं, आपको इसमें सफलता की प्राप्ति भी हो सकती है जिससे पारिवारिक माहौल भी सकारात्मक बनेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रह सकता है, आपके रिश्ते में दरार उत्पन्न होगी, जबकि प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए ठीक-ठाक से बना रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई सकारात्मक व लाभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें: अपनी राशि के अनुसार जानिए कौन सा कारोबार है आपके लिए सर्वोत्तम

वृश्चिक राशि

किसी भी कार्य को पूरे आत्मविश्वास वजह से करें, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। स्वयं पर भरोसा रखना सर्वप्रथम अति उपयोगी माना गया है। आज आप की आमदनी में बढ़ोतरी होगी जिससे आपका मन पुलकित रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति बेहतर होगी। कारोबार उन्नति की ओर अग्रसर करेगा एवं स्थिति बेहतर होगी। आज आपको सरकारी कार्यों में भी सफलता प्राप्त हो सकती है। जो भी कानूनी व सरकारी योजना से जुड़े कार्य अटक रहे थे, वे सभी बन जाएंगे जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। परिवार के सभी जन आप से प्रसन्न रहेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक सा बना रहेगा, हालाँकि जीवनसाथी के सहयोग से कारोबार में उन्नति प्राप्ति हेतु मदद सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे जातकों के मध्य प्रेम भाव विकसित होगा एवं आपके रिश्ते बेहतर होंगे।

धनु राशि

आप सभी की मदद हेतु आगे आएंगे। हर किसी को सलाह देने हेतु काफी इच्छुक नजर आएंगे, आज लोगों को आपकी सलाह रास भी आएगी, आपकी सलाह के माध्यम से उनके कार्य बन जाएंगे एवं समस्याओं का समाधान होगा। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे, भाग्य की बदौलत आपके कई कार्य बन जाएंगे। हालांकि कुछ अप्रत्यक्ष खर्च के बढ़ोतरी होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। ऐसे में आपको अपने आर्थिक मामलों से जुड़े हर पहलू को परखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक मामलों को लेकर नई समस्या उत्पन्न हो सकती है जिसका आपको आभास भी ना होगा। घर-परिवार में सुख शांति व खुशहाली बनी रहेगी, पारिवारिक माहौल आपके मन को भायेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति आज बढ़िया रहेगी। आज आप अपने कार्य को लेकर काफी गंभीर व समर्पित नजर आएंगे, आपका पूरा ध्यान एवं समय कारोबार में लगा रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रह जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक बना रहेगा, जबकि प्रेम जीवन व्यतीत करे जातकों के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...