विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक राशिफल 31 मई 2020

Aaj ka Dainik Rashifal 31 May 2020

आज दिनांक 31 मई 2020, दिन रविवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय लेकर आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसे चमकेगा सभी 12 सितारों के भविष्य का तारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की आर्थिक मामलों में संतुष्टि की भावना नहीं रहेगी जिस वजह से घर परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। घर में अचल संपत्ति के बंटवारे संबंधित मुद्दे चल रहे है जिसमें आप अपनी वाणी पर नियंत्रण की चेष्टा करें। बड़ों का सम्मान करें, माता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। विवाहित जीवन में जीवनसाथी की वजह से कोई नया तनाव उत्पन्न हो सकता है।

वृषभ राशि

आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें, जोश में आकर कुछ ऐसा ना बोल दे जो आपके लिए संकट खड़ा कर दे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य है। लाभ होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में दिन लगभग बढ़िया रहेगा। आज आप अचल संपत्ति की क्रय हेतु विचार विमर्श कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन कुछ ठीक नहीं रहेगा, अपने व्यवहार में सकारात्मकता लाएं।

मिथुन राशि

सेहत के मामले में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके सभी कार्यों आपके अनुरूप बनते चले जाएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, एक दूसरे के प्रति प्रेम भावनाएं प्रदर्शित होंगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप सम्मिलित होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत करने लोगों के लिए दिन खुशनुमा होगा।

कर्क राशि

लंबे समय से बनी हुई स्वास्थ्य समस्या से निजात पा सकते हैं। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा, एक दूसरे के प्रति सहयोग एवं प्रेम भाव विकसित होगा। आपके आत्मविश्वास में कमी दिखेगी जिससे आपकी कई कारण बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। स्वयं को अपने आप से परखने की चेष्टा करें, दूसरों की बातों पर यकीन कर अपने हौसले को ना तोड़े। मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा।

सिंह राशि

अपनी सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। सर्दी-जुखाम, बुखार आदि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके दिनमान प्रतिकूल चल रहे हैं, आपकी आमदनी में कमी आएगी। दिन प्रतिकूल रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद वार्तालाप करेंगे, उनसे आपको अपनी समस्या का समाधान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन मध्यम रहेगा।

ये भी पढ़ें: सूर्य को प्रबल बनाएंगे ये उपाय

कन्या राशि

स्वजनों की सेहत का ख्याल रखें, घर के बड़े-बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधित समस्या आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपना अधिक समय देंगे जिससे आपकी उन्नति होगी। आपके उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। विवाहितों के लिए आज का दिन मध्यम है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए दिन सुखद रहेगा, आप एक-दूसरे को लक्ष्य के प्रति केंद्रित करने में मदद करेंगे।

तुला राशि

आज आपका पूजा-पाठ आदि के कार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी। किसी स्वजन को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। इस जातक की महिलाएं अपने संतान के स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंतित हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। छोटे भाई-बहनों की मदद हेतु आगे आएंगे जिससे आपके बीच के आपसी सामंजस्य बेहतर होंगे।

वृश्चिक राशि

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा, आज आप को एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा जिससे अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे। सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। सामान्य सी स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी कोई भयावह रूप ले सकती है।  परिवारिक जीवन खुशनुमा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी है।

धनु राशि

पिता से किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है। संतान को लेकर मन परेशान होगा। आप उनके भविष्य हेतु चिंतित हैं। नकारात्मकता आपके मानसिक हालात को बढ़ावा देंगी। अपने आप को सकारात्मक बनाए रखने की चेष्टा करें। अब अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाने में असमर्थ महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को समझने का प्रयत्न करें।

मकर राशि

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें एवं जोश में आकर कोई ऐसी हरकत ना करें जिससे समाज आपके चरित्र पर उंगली उठाए। राजनीति से जुड़े लोगों को समाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, साथ ही आर्थिक लाभ भी होंगे। आप इस जन कल्याण के कार्य से अपने राजनीतिक कैरियर हेतु फायदे में रहेंगे

कुंभ राशि

आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे, उनकी सभी गलत योजनाओं को निष्क्रिय करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दिन बढ़िया व्यतीत होगा। आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए लाभकारी हैं। आप लोगों के मन को अपनी ओर केंद्रित करने में सफल होंगे। अधिकाधिक लोग आप से जुड़ने की चेष्टा करेंगे। विवाहितों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा, वहीं प्रेमजीवन में समस्याएं समाप्त होंगी एवं आज आप नए सिरे से शुरुआत करेंगे।

मीन राशि

पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। आप अपने घर परिवार में अधिक समय देंगे, पारिवारिक एकता मन को प्रसन्न रखेगी। माता-पिता के सहयोग से कोई अटके हुए कार्य बन जाएंगे। जीवन साथी की मदद से आपके घर परिवार की खुशहाली बरकरार रहेगी। कार्यक्षेत्र के प्रति थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, अपने आलस्य का परित्याग कर जिम्मेदारियों को समझने की चेष्टा करें।